Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आधुनिक विद्युत चाक से जयराम कुम्भकार के हुनर को मिली नई पहचान, स्वरोजगार को मिला नया आधार

October 29, 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष लेख: अखंडता का संकल्प, सरदार पटेल के सपनों का मजबूत भारत

October 29, 2026

सेवा सेतु से डिजिटल सुशासन को मजबूती, महज 2 दिनों में जारी हुआ आय प्रमाण पत्र

October 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, October 29
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » आधुनिक विद्युत चाक से जयराम कुम्भकार के हुनर को मिली नई पहचान, स्वरोजगार को मिला नया आधार
रायपुर

आधुनिक विद्युत चाक से जयराम कुम्भकार के हुनर को मिली नई पहचान, स्वरोजगार को मिला नया आधार

Author AuthorBy Author AuthorOctober 29, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

माटीकला बोर्ड की पहल से पारंपरिक व्यवसाय में आया बदलाव, कम समय और श्रम में तैयार हो रहे अधिक मिट्टी के बर्तन

panchayattantra24.-रायपुर। मिट्टी को आकार देकर सुंदर बर्तन बनाने का हुनर पीढ़ियों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पारंपरिक कला का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। अब यही हुनर आधुनिक तकनीक का साथ पाकर कारीगरों की आजीविका को नई मजबूती दे रहा है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मोहला विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोटाटोला निवासी श्री जयराम कुम्भकार इसकी प्रेरक मिसाल हैं। छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के माध्यम से मिले आधुनिक विद्युत चाक ने उनके पुश्तैनी व्यवसाय को नई गति दी है। इससे न केवल मिट्टी के बर्तन बनाने का काम आसान हुआ है, बल्कि उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ आर्थिक स्थिति में सुधार की नई संभावनाएं भी बनी हैं।
जयराम कुम्भकार वर्षों से मिट्टी के बर्तन एवं अन्य उपयोगी सामग्री बनाने के पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। पहले हाथ से संचालित चाक पर बर्तन तैयार करने में काफी समय और शारीरिक श्रम लगता था। सीमित संसाधनों के कारण उत्पादन भी अपेक्षाकृत कम हो पाता था। लेकिन छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड से आधुनिक विद्युत चाक मिलने के बाद उनके काम करने के तरीके में सकारात्मक बदलाव आया है। अब वे कम समय और कम मेहनत में अधिक बर्तन तैयार कर पा रहे हैं। इससे उनकी कार्यक्षमता बढ़ी है और व्यवसाय को आगे बढ़ाने का नया अवसर मिला है।
*मिट्टी के हुनर को मिला तकनीक का साथ*
आधुनिक विद्युत चाक ने श्री जयराम कुम्भकार के लिए बर्तन निर्माण की प्रक्रिया को अधिक सरल और सुविधाजनक बना दिया है। पहले जिस काम में अधिक समय और मेहनत लगती थी, अब वही काम अपेक्षाकृत कम समय में पूरा हो रहा है। उत्पादन क्षमता बढ़ने से वे अपने व्यवसाय को बेहतर ढंग से संचालित कर पा रहे हैं। इससे परिवार की आजीविका को मजबूती मिलने के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में भी सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
*जयराम कुम्भकार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जताया आभार*
जयराम कुम्भकार ने आधुनिक विद्युत चाक उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि विद्युत चाक मिलने से उनके रोजमर्रा के काम में काफी सहूलियत हुई है। पहले मिट्टी के बर्तन बनाने में अधिक मेहनत और समय लगता था, लेकिन अब कम समय में अधिक बर्तन तैयार हो रहे हैं। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस सुविधा से उनका पारंपरिक व्यवसाय आगे बढ़ रहा है और परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद मिल रही है।
*पारंपरिक कला के संरक्षण के साथ ग्रामीण आत्मनिर्भरता को बढ़ावा*
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा पारंपरिक कला और ग्रामीण कारीगरों के स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के माध्यम से कारीगरों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने की पहल इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे पारंपरिक माटीकला के संरक्षण और संवर्धन के साथ कारीगरों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने तथा उनकी आजीविका को सुदृढ़ बनाने में सहायता मिल रही है।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष लेख: अखंडता का संकल्प, सरदार पटेल के सपनों का मजबूत भारत

October 29, 2026

सेवा सेतु से डिजिटल सुशासन को मजबूती, महज 2 दिनों में जारी हुआ आय प्रमाण पत्र

October 29, 2026

सेवा सेतु से आसान हुई राह, घर बैठे आवेदन से सिमरन को मिला जाति प्रमाण पत्र

October 29, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • आधुनिक विद्युत चाक से जयराम कुम्भकार के हुनर को मिली नई पहचान, स्वरोजगार को मिला नया आधार
  • राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष लेख: अखंडता का संकल्प, सरदार पटेल के सपनों का मजबूत भारत
  • सेवा सेतु से डिजिटल सुशासन को मजबूती, महज 2 दिनों में जारी हुआ आय प्रमाण पत्र
  • सेवा सेतु से आसान हुई राह, घर बैठे आवेदन से सिमरन को मिला जाति प्रमाण पत्र
  • जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को पर्यटन से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.