panchayattantra24.-रायपुर। बिहार चुनाव के रुझानों को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि एनडीए के 150 से अधिक सीटों पर आने का आंकलन था. वहां एनडीए की सरकार बनेगी. बिहार की जनता को बधाई, जिन्होंने उचित निर्णय लिया. बिहार में गुंडाराज हुआ करता था. लेकिन इस बार चुनाव में बिहार की जनता ने विकास का साथ दिया है. ईवीएम को लेकर कांग्रेस के आरोपों को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी बेहतर नेतृत्व नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें कुछ नहीं मिलता तो वे ईवीएम को दोष देते हैं. कांग्रेस को आत्म अवलोकन की जरूरत है.
बिहार चुनाव में भूपेश बघेल को सीनियर आब्जर्वर की जिम्मेदारी पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि वे पहले अपने बोलने के अंदाज को ठीक करें. वह बड़े नेता हैं. उन्हें प्रभावकारी नेता बनना है तो उन्हें अपना अंदाज ठीक करें, वह लाठी रखें और सबको भैंस समझते हैं, कांग्रेस के नेतृत्व में ताकत नहीं हैं. पूर्व मुख्यमंत्री बघेल की पैतृक संपत्ति को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा अटैच करने के पोस्ट पर उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अटैचमेंट क्या है, यह तो ईडी ही स्पष्ट करेगी. ईडी एक राष्ट्रीय स्तर की संस्था है. वह किसी की भी पैतृक जमीन का एक इंच भी अटैच नहीं कर सकती. उन्होंने यह भी कहा कि ईडी ने अटैच की गई संपत्ति का विवरण अपनी वेबसाइट पर अपलोड भी किया है. 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी को लेकर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि धान खरीदी के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है. इस बार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रूपये के दर से खरीदी की जाएगी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.