panchayattantra24.-रायपुर। आज हैदराबाद में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे शामिल।
इस दौरान देशभर के कई उद्योगपति और निवेशक भी मौजूद रहेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की जानकारी उद्योग जगत को दी जाएगी। साथ ही राज्य में निवेश और उद्योग स्थापना के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया जाएगा। सरकार के अनुसार अब तक राज्य को करीब 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।
