panchayattantra24.-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती से ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को अपने झांसे में लिया और वीडियो कॉल के दौरान उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 हजार रुपये की मांग करने लगा। घटना से डरी युवती ने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की पहचान, लोकेशन और सोशल मीडिया गतिविधियों को ट्रेस किया जा रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
