Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कबीरधाम जिले की बेटियों की शिक्षा को मिली नई उड़ान, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी आर्थिक सहायता

April 27, 2026

धमतरी में MSP पर चना खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 76 हजार क्विंटल पार—अब अंतिम चरण में तेज़ी

April 27, 2026

सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः निर्माण कार्यों में बढ़ रही ‘साईं बाबा समूह’ की आजीविका

April 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, April 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना, 54 हजार से अधिक का बिजली बिल हुआ आधा, मिली बड़ी राहत
रायपुर

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना, 54 हजार से अधिक का बिजली बिल हुआ आधा, मिली बड़ी राहत

Author AuthorBy Author AuthorApril 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत बनी है। इस योजना के तहत 28 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के 757 करोड़ रुपये से ज्यादा के सरचार्ज माफ किए जा रहे हैं, जिससे लंबी अवधि से लंबित बिजली बिलों के बोझ से मुक्ति मिल रही है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत थोर में रहने वाले समय लाल के लिए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना एक नई उम्मीद की किरण बनकर आई है, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान भी लौट आई।
भारी-भरकम बिल से मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है। ग्राम पंचायत थोर के निवासी समय लाल के घर का बिजली बिल बढ़ते-बढ़ते 61 हजार 149 तक पहुँच गया था। एक साधारण ग्रामीण परिवार के लिए इतनी बड़ी राशि चुका पाना बहुत मुश्किल था। समय लाल कहते हैं कि बिजली बिल बहुत ज्यादा हो गया था जिसे जमा कर पाना उनके लिए असंभव था।
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बनी मददगार
समय लाल को जब मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की जानकारी मिली, तो उन्होंने शिविर के माध्यम अपना पंजीयन कराया, जिससे उनके बिजली बिल का त्वरित समाधान किया गया। योजना के तहत उनका लगभग आधा से ज्यादा बिल यानी 54 हजार 450 रुपए बिजली बिल माफ कर दिया गया।
मात्र 7 हजार 700 रुपये जमा कर हुए चिंतामुक्त
भारी छूट मिलने के बाद समय लाल ने बकाया राशि के रूप में केवल 7 हजार 700 रुपए जमा किए और अपने बिजली बिल की चिंता दूर हुई। अब उनके घर में न केवल बिजली की रोशनी है, बल्कि उनके चेहरे पर मुस्कान भी लौट आई है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए का कहा कि सरकार की इस योजना से मेरा आधा से ज्यादा बिजली बिल माफ हुआ है।
योजना का लाभ उठाने की अपील
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना उन परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो आर्थिक तंगी के कारण पुराने बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर पा रहे थे। जिला प्रशासन द्वारा लगातार शिविर लगाकर ऐसे हितग्राहियों की पहचान की जा रही है और उन्हें बिजली बिलों में बड़ी राहत दिलाई जा रही है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

कबीरधाम जिले की बेटियों की शिक्षा को मिली नई उड़ान, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी आर्थिक सहायता

April 27, 2026

धमतरी में MSP पर चना खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 76 हजार क्विंटल पार—अब अंतिम चरण में तेज़ी

April 27, 2026

सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः निर्माण कार्यों में बढ़ रही ‘साईं बाबा समूह’ की आजीविका

April 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • कबीरधाम जिले की बेटियों की शिक्षा को मिली नई उड़ान, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी आर्थिक सहायता
  • धमतरी में MSP पर चना खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 76 हजार क्विंटल पार—अब अंतिम चरण में तेज़ी
  • सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः निर्माण कार्यों में बढ़ रही ‘साईं बाबा समूह’ की आजीविका
  • पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन
  • हौसलों को मिला सहारा: योजनाओं के दम पर आत्मनिर्भर बन रहे दिव्यांगजन, हजारों को मिला रोजगार

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.