Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सुशासन तिहार से बदली तस्वीर: आत्माराम केवट के मछली पालन को मिली रफ्तार, आय बढ़ने की उम्मीद दोगुनी

May 2, 2026

मिट्टी के मटकों से आत्मनिर्भरता की मिसाल: रोजाना 2–2.5 हजार की कमाई, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आय

May 2, 2026

बस्तर मुन्ने और सुशासन तिहार: कंदाड़ी में पहली बार पहुंचा प्रशासन, मौके पर ही समाधान से बदली तस्वीर

May 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, May 2
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » अवधि में लिखित रामचरितमानस आधारित दुर्लभ हस्तलिखित धरोहर का जिओ-टैगिंग व डिजिटल संरक्षण
रायपुर

अवधि में लिखित रामचरितमानस आधारित दुर्लभ हस्तलिखित धरोहर का जिओ-टैगिंग व डिजिटल संरक्षण

Author AuthorBy Author AuthorApril 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल से सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। ‘ज्ञानभारतम’ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम झिरमिट्टी में लगभग 250 वर्ष पुरानी एक दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपि का पता चला है, जिसे आधुनिक तकनीक के माध्यम से संरक्षित किया गया है। यह पहल न केवल प्रदेश, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रयासों को नई दिशा देने वाली है।
सर्वेक्षण के दौरान प्राप्त यह पांडुलिपि ग्राम झिरमिट्टी निवासी श्री शैलेंद्र मिश्रा के घर से मिली, जो उनके परिवार में पीढ़ियों से सुरक्षित रखी गई थी। जानकारी के अनुसार, यह पांडुलिपि उनकी पत्नी श्रीमती रश्मि शुक्ला अपने मायके से लेकर आई थीं। बताया गया कि यह अमूल्य धरोहर मध्यप्रदेश के सतना जिले के कोठरी पोस्ट अंतर्गत ग्राम खटोला में लगभग पाँच पीढ़ी पूर्व उनके पूर्वज स्वर्गीय श्री बलदेव शुक्ला द्वारा लिखी गई थी। परिवार के अनुसार इस पांडुलिपि की रचना लगभग वर्ष 1776 के आसपास की गई थी। विशेष बात यह है कि पूरी पांडुलिपि अवधी भाषा में लिखी गई है और इसका विषय ‘रामचरितमानस’ पर आधारित है।
हस्तलिखित यह पांडुलिपि अपनी सुस्पष्ट लेखन शैली और आकर्षक प्रस्तुति के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, हालांकि अत्यधिक प्राचीन होने के कारण इसमें कुछ क्षति के संकेत भी दिखाई देते हैं।
ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत इस पांडुलिपि का डिजिटल संरक्षण ‘ज्ञानभारतम’ एप के माध्यम से मौके पर ही किया गया। विशेषज्ञों द्वारा मोबाइल के जरिए पांडुलिपि की तस्वीरें अपलोड कर उसे जिओ-टैग किया गया, जिससे यह धरोहर अब डिजिटल रूप में सुरक्षित हो गई है और भविष्य में शोध एवं अध्ययन के लिए उपलब्ध रह सकेगी।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शारदा अग्रवाल, जिला समिति के विशेषज्ञ सदस्य श्रीश मिश्र, जनपद पंचायत उदयपुर के सीईओ श्री वेदप्रकाश गुप्ता, सहायक प्राध्यापक खेमकरण अहिरवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे। पांडुलिपि के जिओ-टैगिंग का कार्य श्रीश मिश्र द्वारा संपन्न किया गया।
इस प्रकार की पांडुलिपियों का संरक्षण भारतीय ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित करने की दिशा में अत्यंत आवश्यक है। ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के माध्यम से देशभर में बिखरी ऐसी अमूल्य धरोहरों को खोजकर डिजिटल स्वरूप में सुरक्षित किया जा रहा है, जिससे आने वाली पीढ़ियाँ अपने समृद्ध सांस्कृतिक अतीत से जुड़ सकें।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सुशासन तिहार से बदली तस्वीर: आत्माराम केवट के मछली पालन को मिली रफ्तार, आय बढ़ने की उम्मीद दोगुनी

May 2, 2026

मिट्टी के मटकों से आत्मनिर्भरता की मिसाल: रोजाना 2–2.5 हजार की कमाई, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आय

May 2, 2026

बस्तर मुन्ने और सुशासन तिहार: कंदाड़ी में पहली बार पहुंचा प्रशासन, मौके पर ही समाधान से बदली तस्वीर

May 2, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सुशासन तिहार से बदली तस्वीर: आत्माराम केवट के मछली पालन को मिली रफ्तार, आय बढ़ने की उम्मीद दोगुनी
  • मिट्टी के मटकों से आत्मनिर्भरता की मिसाल: रोजाना 2–2.5 हजार की कमाई, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आय
  • बस्तर मुन्ने और सुशासन तिहार: कंदाड़ी में पहली बार पहुंचा प्रशासन, मौके पर ही समाधान से बदली तस्वीर
  • कटघोरा ब्लॉक के धनरास में सुशासन तिहार का शुभारंभ,जनसमस्या निवारण शिविर में 332 आवेदन प्राप्त, 103 का मौके पर निराकरण
  • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जन-जन तक पहुंच रहा सुशासन

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.