Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जिले में जनगणना-2027 का प्रथम चरण प्रारंभ

May 1, 2026

श्रमिक दिवस पर सेवा सदन में सामूहिक भोजन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित

May 1, 2026

अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में, 1965 की दुर्लभ हस्तलिखित पाण्डुलिपि का संरक्षण शुरू

May 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, May 1
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सुशासन तिहार: कोटरी नदी पार कर कंदाड़ी पहुँचे जिला पंचायत सीईओ, आम पेड़ के नीचे लगी चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार: कोटरी नदी पार कर कंदाड़ी पहुँचे जिला पंचायत सीईओ, आम पेड़ के नीचे लगी चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Author AuthorBy Author AuthorMay 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-उत्तर बस्तर कांकेर। सुशासन तिहार और बस्तर मुन्ने अभियान के प्रथम दिवस जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी ने आज कोयलीबेड़ा विकासखंड के सुदूरवर्ती सरहदी ग्राम पंचायत कंदाड़ी में कोटरी नदी को पार करके पहुंचे, जहां पर आयोजित शिविर में उन्होंने आम पेड़ के नीचे ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर चौपाल लगाई और उनकी समस्याएं सुनीं। कभी अतिसंवेदनशील इलाके के तौर पर जाने जाने वाले इस ग्राम के ग्रामीणों ने पहली बार आला अधिकारी को अपने बीच पाकर काफी प्रसन्नता जाहिर की।
इस दौरान जिला सीईओ श्री मंडावी ने बताया कि बस्तर मुन्ने, सुशासन तिहार और नियद नेल्लानार योजना 2.0 में पूरे कोयलीबेड़ा ब्लॉक को शामिल किया गया है और प्रदेश सरकार की मंशानुसार कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासन द्वारा अधिसूचित 31 योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि जब तक प्रत्येक पात्र हितग्राही को इसका लाभ नहीं मिल जाता, तब तक शिविर लगाकर इसकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से सिलसिलेवार उनकी समस्याएं और मांगों की जानकारी ली।
ग्राम पंचायत कंदाड़ी की सरपंच श्रीमती मैनी कचलामी ने बताया कि ज्यादातर ग्रामीण आधार, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड में नामों में विसंगतियां होने के कारण अनेक योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। ग्रामीणों की मुख्य मांगों में पेयजल, सीसी रोड निर्माण और आश्रित ग्राम आलदंड की प्राथमिक शाला भवन के जर्जर होने पर किचन शेड और अतिरिक्त भवन स्वीकृत करने और मिडिल स्कूल कंदाडी में बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग की। इस दौरान जिला सीईओ ने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र भवन आलदंड का निरीक्षण किया, जिसे 11.69 लाख रुपए की लागत से तैयार किया जा रहा है।
होनहार छात्रा कु अमिला से की भेंट
इस दौरान वे ग्रामीण श्री आयतु नरेटी के घर पहुंचे, जहां उनकी पुत्री कु. अमिला नरेटी से भेंट की। पूछने पर पता चला कि वह बीएससी 71 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण है और आगे एमएससी की पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं। इस पर सीईओ ने आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद करने की बात कही।
ओरछागांव शिविर में पहुंचे ग्रामीणों के बीच
जिला सीईओ श्री मंडावी ने इसके पश्चात् महाराष्ट्र के सीमावर्ती ग्राम ओरछा गांव (गोपालपुर) में आयोजित शिविर में हिस्सा लिया। पंचायत सचिव के द्वारा ग्रामीणों को बस्तर मुन्ने कार्यक्रम में सम्मिलित 31 योजनाओं की जानकारी नहीं दे पाने पर नाराजगी जताते हुए पूरी जानकारी के साथ गाँव में फिर से शिविर लगाने के निर्देश जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के सीईओ श्री उदय नाग को दिए। साथ ही ग्रामीणों से समस्याओं के बारे में पूछा, जिस पर ग्राम पंचायत ओरछा गांव की सरपंच श्रीमती सविता गोटा ने बिजली के लो-वोल्टेज और पेयजल की समस्या दूर करने और स्कूल मार्ग पर सीसी रोड निर्माण करने की मांग की, जिस पर उन्होंने समुचित कार्रवाई करने की बात कही। श्री मंडावी ने महाराष्ट्र की सीमा से लगी नदी का अवलोकन भी किया।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

जिले में जनगणना-2027 का प्रथम चरण प्रारंभ

May 1, 2026

रायगढ़ में “सही दवा, शुद्ध आहार” अभियान के तहत सघन जांच, अस्पतालों व फार्मेसी की कोल्ड चेन व्यवस्था पर विशेष फोकस

May 1, 2026

मजदूर दिवस पर मनरेगा कार्यस्थलों में ‘मजदूर सम्मान समारोह’ का हुआ आयोजन

May 1, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • जिले में जनगणना-2027 का प्रथम चरण प्रारंभ
  • श्रमिक दिवस पर सेवा सदन में सामूहिक भोजन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में, 1965 की दुर्लभ हस्तलिखित पाण्डुलिपि का संरक्षण शुरू
  • ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका भर्ती : दावा-आपत्ति 10 मई तक

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.