Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सुशासन, मजबूत कनेक्टिविटी और जनहितकारी योजनाओं का दिख रहा सकारात्मक असर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 14, 2026

अरूना के घर अब सूरज की रोशनी से रोशन, बिजली बिल की चिंता से मिली मुक्ति

May 14, 2026

छत्तीसगढ़ का आजीविका मॉडल देशभर के लिए प्रेरणादायी- केंद्रीय राज्य मंत्री पासवान

May 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, May 14
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सुशासन तिहार: जनसमस्या निवारण शिविर बने राहत का मजबूत जरिया, हजारों मामलों का मौके पर समाधान
रायपुर

सुशासन तिहार: जनसमस्या निवारण शिविर बने राहत का मजबूत जरिया, हजारों मामलों का मौके पर समाधान

Author AuthorBy Author AuthorMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.com-रायपुर। प्रदेश में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत लगाए जा रहे जनसमस्या निवारण शिविर आम नागरिकों के लिए राहत का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहे हैं। इन शिविरों में लोगों की समस्याओं का त्वरित और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे आमजन को शासकीय सेवाओं का लाभ उनके गांव के समीप ही मिल रहा है।
इसी क्रम में बलरामपुर जिले के विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम महाराजगंज में आयोजित शिविर में राधाकृष्णनगर निवासी श्री गौतम सरदार को उनकी लंबे समय से लंबित समस्या से राहत मिली। वे अपने राशन कार्ड में बच्चों के नाम जुड़वाने के लिए काफी समय से प्रयासरत थे, लेकिन उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे।
ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित बैठकों के माध्यम से शिविर की जानकारी मिलने पर वे अपनी समस्या लेकर शिविर में पहुंचे। यहां आवेदन प्रस्तुत करने के पश्चात संबंधित अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनके राशन कार्ड में बच्चों के नाम जोड़ दिए।
अपनी खुशी व्यक्त करते हुए श्री गौतम सरदार ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी समस्या का समाधान इतनी जल्दी हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पहल से उनका समय और श्रम दोनों की बचत हुई है तथा उन्हें अनावश्यक भटकना नहीं पड़ा। उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रदेश सरकार की मंशा है कि सुशासन तिहार के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके घर के नजदीक ही सुनिश्चित किया जाए।
प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक हितग्राही को समयबद्ध सेवाएं मिलें।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ का आजीविका मॉडल देशभर के लिए प्रेरणादायी- केंद्रीय राज्य मंत्री पासवान

May 14, 2026

शासन के मिशन मोड में किए जाने वाले कार्यों की हुई समीक्षा

May 13, 2026

नवा रायपुर स्थित आईआईआईटी में डिजिटल दक्षता एवं एआई एकीकरण पर चरणबद्ध प्रशिक्षण सम्पन्न

May 13, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सुशासन, मजबूत कनेक्टिविटी और जनहितकारी योजनाओं का दिख रहा सकारात्मक असर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • अरूना के घर अब सूरज की रोशनी से रोशन, बिजली बिल की चिंता से मिली मुक्ति
  • छत्तीसगढ़ का आजीविका मॉडल देशभर के लिए प्रेरणादायी- केंद्रीय राज्य मंत्री पासवान
  • विशेष लेख – मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026
  • सफलता की कहानी- सुनीता जायसवाल को मौके पर मिला राशन कार्ड, चेहरे पर लौटी मुस्कान

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.