Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सुशासन तिहार 2026 : घठुला में प्रशासन का समाधान शिविर बना राहत का केंद्र, 509 आवेदनों का मौके पर निराकरण

May 30, 2026

शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा तेलीबांधा में आयोजित विशाल छबील एवं छायाचित्र प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए

May 30, 2026

जशपुर के प्रभाष कुमार जैन को हर माह हजारों रुपये की राहत, सौर ऊर्जा से घर हुआ आत्मनिर्भर

May 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, May 30
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » जशपुर के प्रभाष कुमार जैन को हर माह हजारों रुपये की राहत, सौर ऊर्जा से घर हुआ आत्मनिर्भर
रायपुर

जशपुर के प्रभाष कुमार जैन को हर माह हजारों रुपये की राहत, सौर ऊर्जा से घर हुआ आत्मनिर्भर

Author AuthorBy Author AuthorMay 30, 2026Updated:May 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना के माध्यम से हजारों परिवार स्वच्छ ऊर्जा अपनाकर बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी ला रहे हैं। जशपुर जिले के कुनकुरी निवासी एवं व्यवसायी श्री प्रभाष कुमार जैन इसकी सफलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आए हैं।
जैन ने अपने घर की बिजली आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 5 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कराया है। इस परियोजना पर लगभग 3.50 लाख रुपये की लागत आई, जिसमें उन्हें शासन की ओर से 78 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। इससे सोलर सिस्टम लगाने की लागत में उन्हें बड़ी आर्थिक सहायता मिली।
जैन बताते हैं कि पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल 4 से 5 हजार रुपये तक आता था। सोलर पैनल स्थापित होने के बाद बिजली खर्च में लगातार कमी आ रही है और आने वाले समय में इससे और अधिक बचत होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी उन्हें ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुई। आवेदन से लेकर स्थापना तक की पूरी प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रही, जिससे उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा।
जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना आम परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इससे न केवल बिजली बिल का बोझ कम होता है, बल्कि स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलता है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य घरों को सस्ती, स्वच्छ और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना है। छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में नागरिक इस योजना से जुड़कर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहे हैं। योजना के माध्यम से परिवारों को आर्थिक राहत मिलने के साथ-साथ हरित ऊर्जा के उपयोग को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सुशासन तिहार 2026 : घठुला में प्रशासन का समाधान शिविर बना राहत का केंद्र, 509 आवेदनों का मौके पर निराकरण

May 30, 2026

शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा तेलीबांधा में आयोजित विशाल छबील एवं छायाचित्र प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए

May 30, 2026

जल संरक्षण से प्राकृतिक खेती तक: राज्यपाल रमेन डेका ने गरियाबंद के लिए तय किया विकास का रोडमैप, अधिकारियों को दिए जमीनी मॉनिटरिंग के निर्देश

May 30, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सुशासन तिहार 2026 : घठुला में प्रशासन का समाधान शिविर बना राहत का केंद्र, 509 आवेदनों का मौके पर निराकरण
  • शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा तेलीबांधा में आयोजित विशाल छबील एवं छायाचित्र प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए
  • जशपुर के प्रभाष कुमार जैन को हर माह हजारों रुपये की राहत, सौर ऊर्जा से घर हुआ आत्मनिर्भर
  • सुशासन तिहार-2026: जबेली में जनसमस्या निवारण शिविर, 195 आवेदन प्राप्त; दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण, ग्रामीणों ने रखीं विकास संबंधी मांगें
  • जिला पंचायत सामान्य सभा में विकास योजनाओं की गहन समीक्षा, करोड़ों के बजट और विभागीय कार्यों का लिया गया लेखा-जोखा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.