Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज न्यू अग्रवाल चौक, आई.टी.आई.चौक व कोसाबाड़ी चौक में स्थापित प्रतीको का किया लोकार्पण
रायपुर

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज न्यू अग्रवाल चौक, आई.टी.आई.चौक व कोसाबाड़ी चौक में स्थापित प्रतीको का किया लोकार्पण

Author AuthorBy Author AuthorJune 6, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
?????????????????????????????????????????????????????????
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link
चौराहों में नवस्थापित ’’द बुल एण्ड द मेटाडोर ’’ ’’धर्मचक्र’’, ’’थॉट कॉर्नर-सेल्फी प्वाइंट’’ बढ़ाएंगे अब शहर की सुंदरता

panchayattantra24.-रायपुर। कोरबा शहर के सौदंर्यीकरण के लिये आज का दिन ऐतिहासिक दिन था, निगम द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों में नवस्थापित ’’द बुल एण्ड द मेटाडोर’’ ’’धर्मचक्र’’ ’’थॉट कॉर्नर-सेल्फी प्वाइंट’’ अब कोरबा शहर की सुंदरता को और अधिक बढ़ाएंगे। आज प्रदेश के उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी व श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने न्यू अग्रवाल चौक राताखार, आई.टी.आई. चौक व कोसाबाड़ी चौक में स्थापित इन विशिष्ट प्रतीकों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, अशोक चावलानी सहित निगम के पार्षद व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
नगर पालिक निगम केारबा द्वारा उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत व आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में थीम आधारित शहर सौदंर्यीकरण के कार्य अनवरत रूप से किये जा रहे हैं। निगम द्वारा सुनालिया चौक दर्री रोड बाईपास मार्ग पर स्थित न्यू अग्रवाल चौक में ’’द बुल एण्ड द मेटाडोर’’ की लगभग डेढ़ टन वजनी प्रतिमाएं स्थापित कराई गई हैं, यह प्रतिमाएं ’’वेस्ट टू वन्डर’’ का उत्कृष्ट उदाहरण है, ये मनमोहक प्रतिमाएं अनुपयोगी आटो मोर्टस पाटर््स व अन्य आयरन वेस्ट का उपयोग कर निर्मित की गई हैं। ’’द बुल एण्ड द मेटाडोर’’ जहॉं एक ओर कोरबा के स्टेªन्थ पावर को उजागर करता है, वहीं इस स्टेªन्थ को कंट्रोल करने के हुनर का भी प्रदर्शन करता है। ’’द बुल एण्ड द मेटाडोर’’ मूल रूप से स्टेªन्थ का एक प्रसिद्ध खेल है, जो बुल फाइटिंग का एक हिस्सा है। आज उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने इसका लोकार्पण किया। इसी प्रकार निगम द्वारा आई.टी.आई.तानसेन चौक से व्ही.आई.पी. रोड पर निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत के बगल में निगम द्वारा बनाये गये ’’गोल्डन आफ द वर्ल्ड रिकार्ड’’ के सर्टिफिकेट को एक बड़े पोस्टर के रूप में स्थापित कर वहॉं पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है, स्थल पर सुविचार लेखन हेतु पट्टिका स्थापित कर उसे ’’थॉट कॉर्नर’’ का स्वरूप दिया गया है। इसके साथ ही कोसाबाड़ी चौक शास्त्री चौक में भगवान बुद्ध के सिद्धांतों के प्रतीक ’’ धर्मचक्र ’’ कर स्थापना भी निगम द्वारा कराई गई है, आज इन मनमोहक व प्रेरणास्पद प्रतीकों का भी लोकार्पण उद्योग मंत्री श्री देवांगन के हाथों सम्पन्न हुआ।
ई.व्ही.-चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने मल्टीलेवल पार्किंग के समीप नवस्थापित ई.व्ही. चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण भी किया, यहॉं उल्लेखनीय है कि कोरबा शहर में इलेक्ट्रानिक वाहनों की बढ़ती हुई संख्या एवं इन वाहनों की चार्जिंग हेतु बेहतर चार्जिंग सुविधा उपलब्ध कराने के मद्देनजर नगर पालिक निगम केारबा द्वारा पूर्व में घंटाघर निहारिका मार्ग में स्मृति उद्यान के समीप ई.व्ही.चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया गया था, जिसका बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है तथा लोगों को अपने इलेक्ट्रानिक वाहनों की चार्जिंग की बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो रही है, इस सुविधा को विस्तारित करते हुये निगम द्वारा कोरबा शहर में नवनिर्मित मल्टीलेवल पार्किंग के समीप एक और ई.व्ही.चार्जिंग स्टेशन स्थापित कराया गया है, जिसका लोकार्पण आज उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के करकमलों से सम्पन्न किया गया।
अत्यंत प्रशंसनीय कार्य
इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के द्वारा शहर सौदंर्यीकरण की दिशा में लगातार कार्य किये जा रहे हैं, जिसके लिये मैं उन्हें साधुवाद देता हूॅं। उन्होने कहा कि इसी कड़ी में न्यू अग्रवाल चौक में ’’ द बुल एण्ड द मेटाडोर ’’ की अत्यंत सुंदर मूर्ति स्थापित की गई है, जो अनुपयोग लौह सामग्री व अनुपयोगी आटो मोटर पार्टस का उपयोग कर बनाई गई है, इसको बनाने वाले कलाकार को भी मैं साधुवाद देता हूॅं। उन्होने कहा कि इसी प्रकार आई.टी.आई.चौक में ’’ थॉट कॉर्नर ’’, शास्त्री चौक में ’’ धर्मचक्र ’’ की स्थापना एवं वहॉं का सौदंर्यीकरण भी अत्यंत प्रशंसनीय है, मैं इसके लिये निगम की टीम को बधाई देता हूूॅं तथा उनके कार्याे की प्रशंसा करता हूॅं। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि हमारा भारत सम्पूर्ण रूप से स्वच्छ हो, निर्मल हो, कोरबा नगर निगम स्वच्छता के क्षेत्र में भी काफी अच्छा कार्य कर रहा है, इस दिशा में उपलब्धियॉं भी निगम को मिली है, मैं विश्वास रखता हूॅ कि हमारा केारबा इस दिशा में अभी और आगे जाएगा।
लोकार्पण कार्यक्रमो के दौरान आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय व पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, अजय गोंड़, ममता यादव, जोन कमिश्नर नीरज कौशिक, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, मण्डल अध्यक्ष डॉ.राजेश राठौर, अंकित सोनी, पंकज सोनी, दीपनारायण सोनी, भुनेश्वर तिवारी, लक्ष्य चतुर्वेदी, योगेश जैन, जसप्रीत सिंह धंजल, चंचला राठौर, केया सेन गुप्ता, युवराज चन्द्रा, कार्यपालन अभियंता लीलाधर पटेल, राकेश मसीह, उद्यान अधीक्षक आनंद सिंह राठौर, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, विनोद गोंड़ आदि के साथ गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
  • मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा
  • खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
  • संसद सत्र से पहले राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भरा दंभ, कहा- पास होकर रहेगा महिला आरक्षण बिल, विपक्ष कुछ भी करे
  • AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.