Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर कम लागत में बढ़ा रहे उत्पादन, अन्य किसानों के लिए बने प्रेरणा स्रोत

June 9, 2026

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

June 9, 2026

राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्रियों और परिवहन मंत्री ने की समीक्षा

June 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, June 9
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » मोदी युग के 12 वर्ष : गरीब कल्याण से वैश्विक नेतृत्व तक, विकसित भारत की ओर बढ़ता नया भारत
रायपुर

मोदी युग के 12 वर्ष : गरीब कल्याण से वैश्विक नेतृत्व तक, विकसित भारत की ओर बढ़ता नया भारत

Author AuthorBy Author AuthorJune 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। आदिम जाति विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने कहा है कि भारतीय लोकतंत्र के लिए 10 जून 2026 एक ऐतिहासिक अवसर है। इस दिन यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। यह केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के अटूट विश्वास, जनसमर्थन और राष्ट्रहित में समर्पित नेतृत्व की गौरवगाथा है।
एक साधारण परिवार से निकलकर देश के सर्वाेच्च लोकतांत्रिक पद तक पहुंचने की प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा करोड़ों भारतीयों के सपनों और संघर्षों का प्रतिनिधित्व करती है। बीते 12 वर्षों में उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। गरीब कल्याण, किसान सशक्तिकरण, महिला सम्मान, जनजातीय उत्थान, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में भारत ने अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और जनधन योजना जैसी पहलों ने करोड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। वहीं जनजातीय समाज को सम्मान दिलाने, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को राष्ट्रीय पहचान देने तथा वनांचल क्षेत्रों के विकास के लिए किए गए कार्य उनकी संवेदनशील सोच को दर्शाते हैं।
मैंने स्वयं विभिन्न अवसरों पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, अनुशासन, कार्य के प्रति समर्पण और सामान्य कार्यकर्ताओं तथा सुरक्षा बलों के प्रति उनके आत्मीय व्यवहार को निकट से देखा है। यही गुण उन्हें जननायक बनाते हैं।
आज विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ देश नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, सुरक्षा और जनभागीदारी का यह स्वर्णिम युग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। यह 12 वर्षों की उपलब्धियों का नहीं, बल्कि भारत के बढ़ते आत्मविश्वास और जनविश्वास का उत्सव है।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से उभर रहा है। डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और कौशल विकास जैसी पहलों ने युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोले हैं। वहीं ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, मातृत्व वंदना योजना, महिला स्वयं सहायता समूहों के सशक्तीकरण तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने महिलाओं को विकास की मुख्यधारा में मजबूत स्थान दिलाया है। आज भारत की युवा शक्ति नवाचार और उद्यमिता का प्रतीक बनकर उभर रही है, जबकि महिलाएं राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।मोदी युग के 12 वर्ष : गरीब कल्याण से वैश्विक नेतृत्व तक, विकसित भारत की ओर बढ़ता नया भारत

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर कम लागत में बढ़ा रहे उत्पादन, अन्य किसानों के लिए बने प्रेरणा स्रोत

June 9, 2026

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

June 9, 2026

राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्रियों और परिवहन मंत्री ने की समीक्षा

June 9, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर कम लागत में बढ़ा रहे उत्पादन, अन्य किसानों के लिए बने प्रेरणा स्रोत
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा
  • राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्रियों और परिवहन मंत्री ने की समीक्षा
  • मोदी युग के 12 वर्ष : गरीब कल्याण से वैश्विक नेतृत्व तक, विकसित भारत की ओर बढ़ता नया भारत
  • सही मार्गदर्शन और सतत प्रयास से हासिल करें सफलता: मंत्री लखन लाल देवांगन

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.