Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

वीर महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

June 18, 2026

खुड़िया रानी मंदिर क्षेत्र को मिलेगा नया स्वरूप, आस्था और पर्यटन का बनेगा बड़ा केंद्र

June 18, 2026

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शिकायत पर घर पहुंचा राशन कार्ड

June 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, June 18
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली दुजमति पटेल की जिंदगी: कच्चे मकान से पक्के घर तक पहुंचा विकास
रायपुर

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली दुजमति पटेल की जिंदगी: कच्चे मकान से पक्के घर तक पहुंचा विकास

Author AuthorBy Author AuthorJune 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर, परिवार को मिली सुरक्षा सम्मान और नई उम्मीद

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत ग्राम कोसला की निवासी श्रीमती दुजमति पटेल की कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं किस प्रकार लोगों के सपनों को साकार कर रही हैं।
वर्षों तक सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाली श्रीमती दुजमति पटेल के लिए पक्का घर केवल एक सपना था। कच्चे मकान में रहने के कारण बरसात के दिनों में पानी टपकने, गर्मी और ठंड में असुविधाओं तथा परिवार की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी। इसके बावजूद उन्होंने अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक आशियाने का सपना संजोए रखा।
वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उन्हें आवास स्वीकृत हुआ। योजना के अंतर्गत प्राप्त 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि ने उनके सपनों को नई दिशा दी। शासन की मदद और परिवार के प्रयासों से उनका पक्का घर बनकर तैयार हुआ। आज वे अपने परिवार के साथ नए घर में सुरक्षित, सम्मानपूर्ण और खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं।
श्रीमती दुजमति पटेल बताती हैं कि पहले कच्चे मकान में जीवन कई चुनौतियों से भरा था, लेकिन अब पक्की छत मिलने से परिवार को सुरक्षा और स्थायित्व का एहसास हुआ है। नए घर ने उनके जीवन में आत्मविश्वास और नई उम्मीद का संचार किया है।
आवास निर्माण के दौरान उन्हें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत 90 दिवस का रोजगार भी प्राप्त हुआ, जिससे परिवार की आय में वृद्धि हुई और आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली। इसके अलावा उन्हें महतारी वंदन योजना का नियमित लाभ भी मिल रहा है, जिससे घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिल रही है।
श्रीमती दुजमति पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके परिवार को केवल एक पक्का घर ही नहीं दिया, बल्कि सम्मान और सुरक्षित भविष्य का भरोसा भी दिया है। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं से गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन आ रहा है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

वीर महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

June 18, 2026

खुड़िया रानी मंदिर क्षेत्र को मिलेगा नया स्वरूप, आस्था और पर्यटन का बनेगा बड़ा केंद्र

June 18, 2026

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शिकायत पर घर पहुंचा राशन कार्ड

June 18, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • वीर महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • खुड़िया रानी मंदिर क्षेत्र को मिलेगा नया स्वरूप, आस्था और पर्यटन का बनेगा बड़ा केंद्र
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शिकायत पर घर पहुंचा राशन कार्ड
  • मोर गांव मोर पानी महाअभियान: कछार नाला पुनर्जीवित, 176 एकड़ कृषि क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई का संबल
  • छत्तीसगढ़ में नशामुक्ति अभियान को मिलेगा नया विस्तार, 5 जिलों में खुलेंगे नए व्यसन मुक्ति केन्द्र

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.