Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता

June 19, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन

June 19, 2026

कुपोषण के खिलाफ बलौदाबाजार की बड़ी पहल-सुपोषित बचपन अभियान का शंखनाद

June 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, June 19
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार का बड़ा संकल्प, जिले में 400 से अधिक शिक्षकों की होगी नियुक्ति : टंकराम वर्मा
छत्तीसगढ़

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार का बड़ा संकल्प, जिले में 400 से अधिक शिक्षकों की होगी नियुक्ति : टंकराम वर्मा

Author AuthorBy Author AuthorJune 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

’जिला ऑडिटोरियम में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन’
’नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर किया गया अभिनन्दन, छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री व सायकिल वितरित’

panchayattantra24.-बलौदाबाजार। शैक्षणिक सत्र 2026-27 अंतर्गत शुक्रवार को जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बलौदाबाजार स्थित जिला ऑडिटोरियम में किया गया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा सहित विशिष्ट अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती एवं भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्रों क़ो तिलक लगाकर व मुंह मीठा कर अभिनन्दन किया गया। साथ ही छात्रों को शिक्षण सामग्री एवं सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत छात्राओं को सायकल वितरण किया गया। इस अवसर पर मिशन उत्कर्ष 2027 का भी शुभारम्भ किया गया।
मंत्री वर्मा ने सभी नवप्रवेशी बच्चों क़ो शुभकामनायें देते हुए कहा कि बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह हमेशा बने रहना चाहिए। गुणात्मक शिक्षा एवं स्कूलों में बेहतर सुविधाओं के लिये हमारी सरकार प्रतिबद्ध हैं। जिले में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिये डीएमएफ से राशि स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया हैं जिससे 400 से अधिक शिक्षकों को मानदेय के आधार पर रखा जाएगा। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा क़ि निष्ठा और लगन के साथ मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। कठिनाई और बधाओं से घबराना नहीं हैं बल्कि उसका डट कर मुकबला करना है और जीवन में आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ अच्छे संगत भी महत्वपूर्ण है। यदि हमारी संगति अच्छे लोगों से नहीं होगी तो हम भी उसके संगत में रहकर उसी तरह बन जाएंगे।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा क़ि शाला प्रवेश उत्सव हर वर्ष बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है ताकि नवप्रवेशी बच्चों को बेहतर वातावरण मिल सके। शाला प्रवेश उत्सव पूरे जिले में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया क़ि जिला प्रशासन द्वारा गुणात्मक शिक्षा एवं 10 व 12 वी कक्षा में बेहतर परिणाम के लिये मिशन उत्कर्ष 2027 की शुरआत किया गया हैं। इसके अंतर्गत जिले के उत्कृष्ट व्याख्याताओं का विषयवार टीम बनाया गया हैं जो जिन स्कूलों में किसी बिषय के शिक्षक नहीं होने पर ऑनलाइन क्लास लेंगे। इसके साथ ही मॉडल प्रश्न पत्र तैयार कर हर माह बच्चों का टेस्ट लिया जाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, पुलिस अधीक्षक ओ.पी.शर्मा, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, चित्ररेखा साहु, डीईओ संदीप शर्मा, डीएमसी नरेंद्र वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

कुपोषण के खिलाफ बलौदाबाजार की बड़ी पहल-सुपोषित बचपन अभियान का शंखनाद

June 19, 2026

शासन द्वारा रिडेवलपमेंट योजना अंतर्गत शंकर नगर बी.टी.आई. ग्राउंड के सामने तथा अन्य कुल पाँच परियोजनाओं का टेंडर जारी

June 17, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

June 17, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता
  • मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन
  • कुपोषण के खिलाफ बलौदाबाजार की बड़ी पहल-सुपोषित बचपन अभियान का शंखनाद
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
  • टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर छत्तीसगढ़ ने बढ़ाए कदम, गांव-गांव चल रहा विशेष अभियान

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.