Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सौतेली बेटी से दुष्कर्म और गर्भवती होने के मामले में पिता को उम्रकैद, पॉक्सो कोर्ट का सख्त संदेश

June 24, 2026

गांजा डीलर का पता नहीं बताया तो नशेड़ी युवकों ने नाबालिग पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर बेदम पीटा

June 24, 2026

समय पर खाद-बीज की उपलब्धता से बदली खेती की तस्वीर, खरीफ सीजन में किसानों का बढ़ा भरोसा

June 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, June 24
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » नैनो डीएपी से बदल रही खेती की तस्वीर: कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन, किसानों की आय में हो रहा इजाफा
रायपुर

नैनो डीएपी से बदल रही खेती की तस्वीर: कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन, किसानों की आय में हो रहा इजाफा

Author AuthorBy Author AuthorJune 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। खेती में आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर राज्य के किसान अब कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं। बिलासपुर जिले के ग्राम कछार के प्रगतिशील किसान तिहारू राम साहू इसकी एक उत्कृष्ट मिसाल बनकर उभरे हैं। उन्होंने अपनी खेती में नैनो डीएपी का उपयोग कर न केवल उर्वरकों की लागत में कमी लाई, बल्कि फसल उत्पादन और गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार हासिल किया।
किसान श्री तिहारू राम साहू ने बताया कि वे पहले पारंपरिक डीएपी उर्वरक का उपयोग करते थे, जिससे लागत अधिक आती थी। कृषि विभाग के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण के बाद उन्होंने नैनो डीएपी का प्रयोग किया। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए। फसल की वृद्धि बेहतर हुई, पौधों का विकास संतुलित रहा तथा उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि वे लगभग सवा एकड़ में सब्जी के साथ अन्य फसलों की खेती करते है। नैनो डीएपी के उपयोग से खेतों में फसलें लहलहा रही है। उन्होंने सभी किसानों से नैनो डीएपी का उपयोग करने की अपील की है।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नैनो डीएपी एक आधुनिक एवं प्रभावी उर्वरक है, जो पौधों को आवश्यक पोषक तत्व अधिक दक्षता के साथ उपलब्ध कराता है। इसके उपयोग से रासायनिक उर्वरकों की खपत कम होती है। विभाग द्वारा किसानों को नैनो डीएपी एवं अन्य आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। श्री तिहारू राम साहू की सफलता से प्रेरित होकर क्षेत्र के अन्य किसान भी नैनो डीएपी के उपयोग की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

गांजा डीलर का पता नहीं बताया तो नशेड़ी युवकों ने नाबालिग पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर बेदम पीटा

June 24, 2026

समय पर खाद-बीज की उपलब्धता से बदली खेती की तस्वीर, खरीफ सीजन में किसानों का बढ़ा भरोसा

June 24, 2026

भारत रत्न वी. वी. गिरि की पुण्यतिथि: श्रमिक अधिकारों के महानायक को देशभर में श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया योगदान

June 24, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सौतेली बेटी से दुष्कर्म और गर्भवती होने के मामले में पिता को उम्रकैद, पॉक्सो कोर्ट का सख्त संदेश
  • गांजा डीलर का पता नहीं बताया तो नशेड़ी युवकों ने नाबालिग पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर बेदम पीटा
  • समय पर खाद-बीज की उपलब्धता से बदली खेती की तस्वीर, खरीफ सीजन में किसानों का बढ़ा भरोसा
  • नैनो डीएपी से बदल रही खेती की तस्वीर: कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन, किसानों की आय में हो रहा इजाफा
  • भारत रत्न वी. वी. गिरि की पुण्यतिथि: श्रमिक अधिकारों के महानायक को देशभर में श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया योगदान

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.