Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले 05 आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज, 04 आरोपी हिरासत में और मुख्य आरोपी की तलाश जारी

June 24, 2026

बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय: 7 करोड़ से अधिक की लागत से महारानी अस्पताल बनेगा सुपर-स्पेशलिटी हेल्थ हब

June 24, 2026

प्रकाशित पत्रिका “प्रारंभ” का राज्यपाल रमेन डेका ने किया विमोचन

June 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, June 24
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » किसान देवचरण भगत वैज्ञानिक खेती अपनाकर बेहतर परिणाम प्राप्त कर रहे, किसानों का नैनो यूरिया पर बढ़ रहा भरोसा
रायपुर

किसान देवचरण भगत वैज्ञानिक खेती अपनाकर बेहतर परिणाम प्राप्त कर रहे, किसानों का नैनो यूरिया पर बढ़ रहा भरोसा

Author AuthorBy Author AuthorJune 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के उपयोग से किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में सहायता मिल रही है। नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी जैसे उन्नत उर्वरक खेती को अधिक लाभकारी, किफायती और टिकाऊ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश के अनेक किसान इन उर्वरकों का उपयोग कर बेहतर उत्पादन के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।
सरगुजा जिले के ग्राम करजी निवासी किसान श्री देवचरण भगत भी ऐसे ही प्रगतिशील किसानों में शामिल हैं, जिन्होंने नैनो यूरिया के उपयोग से खेती में सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए हैं। पिछले तीन वर्षों से वे अपनी कृषि भूमि में नैनो यूरिया का उपयोग कर रहे हैं और इसके लाभों का अनुभव कर रहे हैं।
श्री भगत ने बताया कि वे धान, गेहूं, टमाटर और बैंगन सहित विभिन्न फसलों की खेती करते हैं। उनका कहना है कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से फसलों की वृद्धि बेहतर हुई है, उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई है तथा खेती की लागत में भी कमी आई है। सीमित कृषि भूमि पर भी बेहतर उत्पादन प्राप्त होने से उनकी आय में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया का उपयोग करना सरल है और इसका छिड़काव आसानी से किया जा सकता है। कम मात्रा में उपयोग होने के कारण इसके परिवहन और भंडारण में भी सुविधा होती है। पारंपरिक दानेदार उर्वरकों की तुलना में यह किसानों के लिए अधिक सुविधाजनक विकल्प साबित हो रहा है।
किसान देवचरण भगत के अनुसार नैनो उर्वरकों के उपयोग से फसलों की सेहत में सुधार देखने को मिला है। उन्होंने अनुभव साझा करते हुए बताया कि फसलों में कीट प्रकोप अपेक्षाकृत कम देखने को मिला, जिससे कीटनाशकों पर होने वाले अतिरिक्त खर्च में भी कमी आई है। इससे खेती की कुल लागत घटने के साथ किसानों को अधिक लाभ प्राप्त हो रहा है।
कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि नैनो उर्वरकों के माध्यम से पोषक तत्व सीधे पौधों तक पहुंचते हैं, जिससे उनकी उपयोग दक्षता बढ़ती है और फसलों को आवश्यक पोषण समय पर प्राप्त होता है। इससे उत्पादन क्षमता में वृद्धि होने के साथ-साथ उर्वरकों की अनावश्यक खपत भी कम होती है। साथ ही मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी यह तकनीक सहायक सिद्ध हो रही है।
राज्य सरकार एवं कृषि विभाग किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रशिक्षण, प्रदर्शन एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। इन प्रयासों के माध्यम से किसानों को वैज्ञानिक खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो उर्वरकों के लाभों की जानकारी दी जा रही है, जिससे प्रदेश में टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि को बढ़ावा मिल रहा है।
श्री देवचरण भगत ने अन्य किसानों से भी नैनो उर्वरकों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीकों के उपयोग से कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। उनका मानना है कि वैज्ञानिक खेती ही भविष्य की कृषि का आधार है, जो किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ कृषि भूमि की उत्पादकता को भी लंबे समय तक सुरक्षित रख सकती है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले 05 आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज, 04 आरोपी हिरासत में और मुख्य आरोपी की तलाश जारी

June 24, 2026

बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय: 7 करोड़ से अधिक की लागत से महारानी अस्पताल बनेगा सुपर-स्पेशलिटी हेल्थ हब

June 24, 2026

प्रकाशित पत्रिका “प्रारंभ” का राज्यपाल रमेन डेका ने किया विमोचन

June 24, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले 05 आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज, 04 आरोपी हिरासत में और मुख्य आरोपी की तलाश जारी
  • बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय: 7 करोड़ से अधिक की लागत से महारानी अस्पताल बनेगा सुपर-स्पेशलिटी हेल्थ हब
  • प्रकाशित पत्रिका “प्रारंभ” का राज्यपाल रमेन डेका ने किया विमोचन
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समन्वय सह निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
  • संवेदनशील शासन, सशक्त दिव्यांग : सहायक उपकरणों से बदल रही जिंदगी, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे विशेषजन

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.