Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारती दासन की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक

June 25, 2026

टेक्सटाइल पार्क में पहली यूनिट की स्थापना, 235 करोड़ का निवेश कर रही स्विफ्ट टेक्सटाइल्स, 4650 लोगों को मिलेगा रोजगार

June 25, 2026

पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल, खेती-किसानी को मिली नई मजबूती

June 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, June 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » बगीचा में दिव्यांगजनों के लिए लगा विशेष शिविर बना उम्मीद की नई किरण, 368 हितग्राहियों को मिला लाभ
रायपुर

बगीचा में दिव्यांगजनों के लिए लगा विशेष शिविर बना उम्मीद की नई किरण, 368 हितग्राहियों को मिला लाभ

Author AuthorBy Author AuthorJune 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

प्रमाणीकरण, यूडीआईडी कार्ड, पेंशन एवं सहायक उपकरणों की सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलीं

panchayattantra24.-रायपुर। जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड में दिव्यांगजनों की सुविधाओं को आसान और सुलभ बनाने के उद्देश्य से 24 जून 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में दिव्यांग प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे और विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।
शिविर के दौरान कुल 368 दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया गया। यहां दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा यूडीआईडी कार्ड के नवनिर्माण एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया संपन्न की गई। साथ ही दिव्यांग पेंशन, सहायक उपकरण प्रदाय तथा दिव्यांग ऋण योजनाओं के लिए पात्र हितग्राहियों से आवेदन भी प्राप्त किए गए।
शिविर में ग्राम रौनी रोड कुरुमकेला, बगीचा की 88 वर्षीय श्रीमती सालो देवी को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया, जिससे उन्हें सुनने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी। इसके अलावा दो दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग संबंधी जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया।
शिविर में 192 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड के लिए चिन्हांकन एवं पंजीयन किया गया, जबकि लगभग 50 दिव्यांगजनों ने दिव्यांग पेंशन और दिव्यांग ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपदेव कश्यप, उप संचालक समाज कल्याण श्री धर्मेंद्र कुमार साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बगीचा सहित समाज कल्याण विभाग एवं जनपद पंचायत बगीचा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर के सफल आयोजन से दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर प्रमाणीकरण, पहचान पत्र एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी और लाभ प्राप्त हुआ, जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हुआ।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारती दासन की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक

June 25, 2026

टेक्सटाइल पार्क में पहली यूनिट की स्थापना, 235 करोड़ का निवेश कर रही स्विफ्ट टेक्सटाइल्स, 4650 लोगों को मिलेगा रोजगार

June 25, 2026

पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल, खेती-किसानी को मिली नई मजबूती

June 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारती दासन की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक
  • टेक्सटाइल पार्क में पहली यूनिट की स्थापना, 235 करोड़ का निवेश कर रही स्विफ्ट टेक्सटाइल्स, 4650 लोगों को मिलेगा रोजगार
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल, खेती-किसानी को मिली नई मजबूती
  • टास्क फोर्स समिति की बैठक में शत-प्रतिशत कवरेज और विभागीय समन्वय पर जोर
  • नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी पी. नरहरि ने कोंडागांव में देखा विकास का मॉडल, किसानों और बिहान की महिलाओं की सराहना

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.