Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

धान से ड्रैगन फ्रूट तक: एड़का की रुक्मणी नाग ने लिखी सफलता की नई इबारत, बाड़ी में उगा “लाल सोना”

June 25, 2026

जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का हुआ सफल आयोजन, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा’

June 25, 2026

‘बिहान’ ने बदली ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर: संगीता यादव बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, स्वरोजगार से संवर रहा परिवार का भविष्य

June 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, June 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी पी. नरहरि ने कोंडागांव में देखा विकास का मॉडल, किसानों और बिहान की महिलाओं की सराहना
रायपुर

नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी पी. नरहरि ने कोंडागांव में देखा विकास का मॉडल, किसानों और बिहान की महिलाओं की सराहना

Author AuthorBy Author AuthorJune 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

आधुनिक खेती, पशुपालन और महिला स्वरोजगार पर दिया विशेष जोर

panchayattantra24.-रायपुर। नीति आयोग भारत सरकार के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी पी. नरहरि ने कोण्डागांव जिले के दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन बुधवार को विभिन्न विकास योजनाओं का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों, बिहान (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) की महिलाओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए। श्री नरहरि सबसे पहले कोण्डागांव विकासखंड के ग्राम मसौरा पहुंचे, जहां उन्होंने किसान श्री जितेन्द्र दीवान के खेत में ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग पद्धति से की जा रही सब्जी उत्पादन की जानकारी ली। किसान ने बताया कि आधुनिक तकनीकों के उपयोग से उत्पादन और आय दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
इस पर नरहरि ने जिला प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को राज्य से बाहर एक्सपोजर विजिट कराई जाएं और उन्हें अपने उत्पादों के लिए सीधे खरीदारों से जोड़ा जाए, ताकि बिचौलियों की भूमिका कम हो और किसानों को उचित लाभ मिल सके। इसके बाद श्री नरहरि आरसेटी पहुंचे, जहां बिहान मिशन के अंतर्गत पशु सखियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया और उन्हें प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाते हुए स्वरोजगार एवं आय वृद्धि की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आरसेटी अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे वर्ष का प्रशिक्षण कैलेंडर तैयार किया जाए और इसे अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंचाया जाए।
नरहरि ने चाइल्ड हेल्पलाइन एवं एचआरपी सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली तथा केंद्र के प्रभावी संचालन और गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। दौरे के दौरान उन्होंने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, शामपुर का भी निरीक्षण किया। विद्यार्थियों और शिक्षकों से चर्चा करते हुए उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। शिक्षकों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा उपलब्ध सुविधाओं का समुचित उपयोग करते हुए आदिवासी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें, ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एसडीएम अजय उरांव, तहसीलदार मनोज रावटे, डिप्टी कलेक्टर किशोर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। नरहरि का यह दौरा शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

धान से ड्रैगन फ्रूट तक: एड़का की रुक्मणी नाग ने लिखी सफलता की नई इबारत, बाड़ी में उगा “लाल सोना”

June 25, 2026

जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का हुआ सफल आयोजन, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा’

June 25, 2026

‘बिहान’ ने बदली ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर: संगीता यादव बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, स्वरोजगार से संवर रहा परिवार का भविष्य

June 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • धान से ड्रैगन फ्रूट तक: एड़का की रुक्मणी नाग ने लिखी सफलता की नई इबारत, बाड़ी में उगा “लाल सोना”
  • जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का हुआ सफल आयोजन, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा’
  • ‘बिहान’ ने बदली ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर: संगीता यादव बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, स्वरोजगार से संवर रहा परिवार का भविष्य
  • बागबहार-कोतबा सड़क निर्माण में आई रफ्तार, 39.76 करोड़ की परियोजना से बदलेगी जशपुर की तस्वीर
  • नाफेड की डिजिटल क्रांति: 74 लाख किसानों को मिलेगा सीधा बाजार, 30 हजार करोड़ के कारोबार वाली संस्था ने शुरू की चार नई पहल

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.