Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बदली नारायणपुर की सूरत : उफनते नदी-नाले अब राह के रोड़ा नहीं, विकास को मिली ”सेतु” से नई रफ़्तार

July 8, 2026

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि समारोह के अवसर पर की घोषणा

July 8, 2026

जल संरक्षण से बदल रही नारायणपुर की तस्वीर: 1.47 करोड़ की तीन जल संरचनाओं से 150 एकड़ खेतों को मिलेगा सालभर पानी

July 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, July 8
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सरगुजा की 439 ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन, ग्रामीण विकास योजनाओं की हुई व्यापक समीक्षा
रायपुर

सरगुजा की 439 ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन, ग्रामीण विकास योजनाओं की हुई व्यापक समीक्षा

Author AuthorBy Author AuthorJuly 7, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

प्रधानमंत्री आवास योजना और विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहा विशेष फोकस
अपूर्ण आवासों और विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन एवं अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के अनुरूप सरगुजा जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) तथा अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर निराकरण करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।
रोजगार एवं आवास दिवस के दौरान ग्रामीणों को विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें योजना के अंतर्गत लागू 300 रुपये प्रतिदिन की नई मजदूरी दर से अवगत कराया गया तथा पंचायतों में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विनय कुमार अग्रवाल ने जनपद पंचायत लखनपुर की ग्राम पंचायत गणेशपुर का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने आवास निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण में आ रही समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी अपूर्ण आवासों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराया जाए। उन्होंने रोजगार सहायकों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रत्येक पात्र हितग्राही के लिए 90 दिवस का मस्टर रोल अनिवार्य रूप से जारी किया जाए, ताकि उन्हें निर्धारित मानव दिवस का पूरा लाभ मिल सके। इसके साथ ही पंचायतों में संचालित विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य जनहित से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान महिला स्व-सहायता समूहों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन गतिविधियों से जोड़ने, पंचायतों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा ग्रामवासियों को पंचायत करों के समय पर भुगतान के लिए प्रेरित करने पर भी विशेष बल दिया गया।
ग्रामों में राजमिस्त्रियों की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के माध्यम से शीघ्र राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए, ताकि प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा सके। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत गणेशपुर में निर्माणाधीन 153 आवासों को शीघ्र पूर्ण करने तथा 46 अप्रारंभ आवासों का निर्माण तत्काल शुरू कराने के निर्देश भी दिए गए।
इसके पश्चात ग्राम पंचायत सलका में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा स्वीकृत सभी भवनों को एक माह के भीतर निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को दिए।
रोजगार एवं आवास दिवस के आयोजन के माध्यम से जिलेभर में ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता, जनभागीदारी तथा समयबद्ध कार्य निष्पादन को नई गति मिली है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

बदली नारायणपुर की सूरत : उफनते नदी-नाले अब राह के रोड़ा नहीं, विकास को मिली ”सेतु” से नई रफ़्तार

July 8, 2026

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि समारोह के अवसर पर की घोषणा

July 8, 2026

जल संरक्षण से बदल रही नारायणपुर की तस्वीर: 1.47 करोड़ की तीन जल संरचनाओं से 150 एकड़ खेतों को मिलेगा सालभर पानी

July 8, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • बदली नारायणपुर की सूरत : उफनते नदी-नाले अब राह के रोड़ा नहीं, विकास को मिली ”सेतु” से नई रफ़्तार
  • संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि समारोह के अवसर पर की घोषणा
  • जल संरक्षण से बदल रही नारायणपुर की तस्वीर: 1.47 करोड़ की तीन जल संरचनाओं से 150 एकड़ खेतों को मिलेगा सालभर पानी
  • छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, राज्यभर में बनेगा एकीकृत ईवी चार्जिंग नेटवर्क
  • खोटलापल की डबरी बनी समृद्धि का आधार: मनरेगा से खेती, मत्स्य पालन और रोजगार को मिली नई उड़ान

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.