Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बदली नारायणपुर की सूरत : उफनते नदी-नाले अब राह के रोड़ा नहीं, विकास को मिली ”सेतु” से नई रफ़्तार

July 8, 2026

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि समारोह के अवसर पर की घोषणा

July 8, 2026

जल संरक्षण से बदल रही नारायणपुर की तस्वीर: 1.47 करोड़ की तीन जल संरचनाओं से 150 एकड़ खेतों को मिलेगा सालभर पानी

July 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, July 8
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » इफको नैनो डीएपी से बदल रही खेती की तस्वीर, कम मात्रा में अधिक पोषण से बढ़ा किसानों का भरोसा
छत्तीसगढ़

इफको नैनो डीएपी से बदल रही खेती की तस्वीर, कम मात्रा में अधिक पोषण से बढ़ा किसानों का भरोसा

Author AuthorBy Author AuthorJuly 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-एमसीबी। खेती में आधुनिक तकनीकों और उन्नत उर्वरकों का उपयोग किसानों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रहा है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर क्षेत्र के ग्राम कोटाडोल निवासी किसान श्री शंकर यादव ने इस खरीफ सीजन में इफको नैनो डीएपी का उपयोग कर नई तकनीक को अपनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, जनकपुर द्वारा समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराए जाने से उन्होंने पूरे उत्साह के साथ खरीफ फसल की तैयारी शुरू कर दी।
समिति के माध्यम से किसान श्री शंकर यादव को इफको डीएपी (18:46) की 1 बोरी, इफको नैनो डीएपी की 1 बोतल, 2 बोरी नीम लेपित यूरिया तथा 30 किलोग्राम एमटीयू-1156 प्रमाणित धान बीज उपलब्ध कराया गया। समय पर बीज एवं उर्वरकों की उपलब्धता से उन्होंने खेतों की तैयारी कर निर्धारित समय पर बुवाई शुरू कर दी। श्री शंकर यादव बताते हैं कि इस बार उन्होंने पारंपरिक उर्वरकों के साथ इफको नैनो डीएपी का भी उपयोग करने का निर्णय लिया है। नैनो डीएपी कम मात्रा में फसल को आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराने वाली आधुनिक तकनीक पर आधारित उर्वरक है, जिससे पोषक तत्वों की उपयोग दक्षता बढ़ती है तथा संतुलित पोषण मिलने से फसल की बेहतर वृद्धि की उम्मीद रहती है। उन्होंने कहा कि सहकारी समिति के माध्यम से नैनो डीएपी आसानी से उपलब्ध होने से किसानों को नई तकनीक अपनाने का अवसर मिल रहा है। श्री शंकर यादव ने राज्य सरकार एवं सहकारी समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और विशेष रूप से इफको नैनो डीएपी उपलब्ध कराए जाने से खेती की तैयारी आसान हुई है। इससे किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ बेहतर उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
किसान शंकर यादव की यह कहानी बताती है कि यदि किसानों को समय पर उन्नत कृषि आदान और आधुनिक उर्वरक उपलब्ध हों तो वे नई तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बना सकते हैं। सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों तक पहुंच रही यह सुविधा न केवल कृषि उत्पादन बढ़ाने में सहायक है, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

हरी खाद (ढैंचा) से बदल रही खेती की तस्वीर: महासमुंद में 813 किसान अपना रहे प्राकृतिक खेती का मॉडल

July 8, 2026

मोर गांव मोर पानी अभियान से एमसीबी में जल संरक्षण को मिली नई दिशा

July 8, 2026

समय पर बीज और उर्वरक से बदली खेती की तस्वीर: एमसीबी के किसान बलराम ने कहा- अब खेती की शुरुआत बिना परेशानी के

July 7, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • बदली नारायणपुर की सूरत : उफनते नदी-नाले अब राह के रोड़ा नहीं, विकास को मिली ”सेतु” से नई रफ़्तार
  • संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि समारोह के अवसर पर की घोषणा
  • जल संरक्षण से बदल रही नारायणपुर की तस्वीर: 1.47 करोड़ की तीन जल संरचनाओं से 150 एकड़ खेतों को मिलेगा सालभर पानी
  • छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, राज्यभर में बनेगा एकीकृत ईवी चार्जिंग नेटवर्क
  • खोटलापल की डबरी बनी समृद्धि का आधार: मनरेगा से खेती, मत्स्य पालन और रोजगार को मिली नई उड़ान

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.