भानुप्रतापपुर । सोमवार का दिन विवादित बयानों के नाम पर रहा. जहां मीडिया में राष्ट्रीय नेताओं के बयान सुर्खियों में रहे । वहीं सूबे के कांकेर लोकसभा क्षेत्र के भानुप्रतापपुर से भी एक बयान आ रहा है. अपने बयानों से हंसी ठिठोली करने वाले लखमा बातों ही बातों में ऐसा कुछ बोल गए कि उनके लिए ये मुसीबत का सबब बन सकता है ।
लखमा ने कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को वोट देने की अपील करते हुए कह दिया कि पहले नंबर का ही बटन दबाना, दूसरे नंबर के बटन पर करंट लगा है. लखमा के इस बयान के बाद सूबे की राजनीति गरमा सकती है और बाकी बटन दबाने से जनता को भले ही करंट लगे या न लगे लेकिन आयोग का झटका लखमा को जरुर लग सकता है ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.