Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुख्यमंत्री साय कैबिनेट की बैठक आज

April 29, 2026

शादी समारोह में चाकूबाजी से युवक की हुई मौत, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

April 29, 2026

रेगाकठेरा जलाशय योजना के कार्यों के लिए 2.07 करोड़ रूपए स्वीकृत

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, April 29
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » आज KKR vs KXIP, कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड सुधारना चाहेगा पंजाब
खेल

आज KKR vs KXIP, कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड सुधारना चाहेगा पंजाब

adminBy adminMarch 27, 2019No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

कोलकाता । कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच बुधवार को आईपीएल 2019 में संघर्षपूर्ण मुकाबला होने की उम्मीद है। दोनों टीमें अपने-अपने शुरुआती मैच जीत चुकी है और लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के लिए बेताब होंगी।
कोलकाता ने पहले मैच में मजबूत सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। इस मैच में आंद्रे रसेल ने अंतिम क्षणों में तूफानी पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई थी। दूसरी तरफ किंग्स इलेवन ने जयपुर में राजस्थान रॉयल्स को हराकर विजयी आगाज किया था। यह मैच रविचंद्रन अश्विन द्वारा जोस बटलर को मनकडिंग तरीके से आउट किए जाने के लिए सुर्खियों में रहा था लेकिन इस मैच में क्रिस गेल ने विस्फोटक अर्द्धशतक लगाया था। केकेआर और किंग्स इलेवन के मैच को दो कैरेबियाई खिलाड़ियों क्रिस गेल और आंद्रे रसेल की भिड़ंत के रूप में देखा जा रहा है।
किंग्स इलेवन का केकेआर के खिलाफ रिकॉर्ड खराब रहा है और अश्विन की टीम इस मैच को जीतकर अपने इस रिकॉर्ड को सुधारना चाहेगी। इन टीमों के बीच अभी तक हुए 23 मैचों में से केकेआर ने 15 मैचों में जीत दर्ज की जबकि किंग्स इलेवन 8 मैच ही जीत पाया है। केकेआर ने अपने इस घरेलू मैच में अधिकांश मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते हैं। उसकी ताकत उसकी स्पिन तिकड़ी (सुनील नरेन, कुलदीप यादव और पीयूष चावला) है। इसी तरह किंग्स को भी अपने स्पिनरों अश्विन और मुजीब से दमदार गेंदबाजी की उम्मीद रहेगी।
टीमें (संभावित) – कोलकाता नाइटराइडर्स : क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, नीतीश राणा, शुभमन गिल, दिनेश कार्तिक (कप्तान), आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, लोकी फर्ग्यूसन, प्रसिद्ध कृष्ण।
किंग्स इलेवन पंजाब : क्रिस गेल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, निकोलस पूरन/डेविड मिलर, मनदीप सिंह, एंड्रयू टाई/सैम कुरैन, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान, अंकित राजपूत।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन, 100 टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों के विशिष्ट क्लब में होंगे शामिल 

June 24, 2023

आईपीएल में चैम्पियन गुजरात टाइटंस का सामना लखनऊ सुपरजायंट्स से होगा 

May 6, 2023

 यूनान में श्रीशंकर 32 दिनों तक करेंगे अभ्यास 

April 21, 2023
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री साय कैबिनेट की बैठक आज
  • शादी समारोह में चाकूबाजी से युवक की हुई मौत, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार
  • रेगाकठेरा जलाशय योजना के कार्यों के लिए 2.07 करोड़ रूपए स्वीकृत
  • सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये स्वीकृत
  • युवा फेस्ट 2026 का सकारात्मक असर: स्थानीय मंच से राष्ट्रीय पहचान: छात्र का चयन आईटी कंपनी में

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.