रायपुर । स्कूल प्रबंधन की मनमानी और नियमों के खिलाफ आज छात्रों के पैरेंट्स ने राजधानी के होलीक्रॉस स्कूल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया है. लगातार स्कूल की फीस, वर्दी और किताबों के नाम पर की जा रही मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोला है ।
बैरनबाजार स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लोग दिखे. तानाशाही स्कूल में इस कदर बढ़ गई है कि कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस मामले पर कुछ भी जवाब देने के लिए बचते हुए नजर आए.सुबह 8.30 से पैरेंट्स स्कूल गेट के पास जमा होने लगे इसके बाद प्रिंसीपल और प्रबंधन विभाग इस मामले पर कुछ भी जवाब देने के नहीं थे.बता दें कि होलीक्रॉस स्कूल के 1 बच्चें की सालाना फीस लगभग 8000 रूपए है लेकिन इस बार 4000 से 5000 फीस बढ़ाने के एडमिन ने निर्देश जारी किए किए हैं ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
