रायपुर। बस्तर की धरती पर खुशी की लहर दौड़ रही है, क्योंकि अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का शानदार आयोजन हुआ। यह मैराथन सिर्फ एक खेल स्पर्धा नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और शांति के संदेश को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण जरिया भी है।
इस प्रतिष्ठित आयोजन में देश-विदेश से करीब आठ हजार धावकों ने भाग लिया और बस्तर संभाग में सद्भाव, समृद्धि और विकास का संदेश दिया। विष्णुदेव सरकार के निरंतर प्रयासों से बस्तर में नए अवसर और तरक्की की राहें खुल रही हैं। ऐसे आयोजन न केवल शांति को मजबूती देगा, बल्कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होगा।