रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने मुलाकात की. विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने ट्वीट कर मुलाकात की जानकारी देते हुए लिखा – जन-जन के नेता व मेरे प्रेरणास्रोत, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आ. भूपेश बघेल जी से मुलाक़ात कर नवागढ़ विधानसभा की विभिन्न समस्याओं व मांगों से उन्हें अवगत कराया। समस्त मुद्दों पर सार्थक चर्चा पश्चात उन्होंने समस्त कार्यों की। शीघ्र स्वीकृति व क्रियान्वयन का विश्वास दिलाया।
गाँव, गरीब, किसान व मजदूर हित के लिए बेहद संवेदनशील विचार के माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलना व चर्चा करना, हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण हेतु प्रेरित करता है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.