
सुकमा । नक्सलियों ने मरईगुड़ा पंचायत सचिव को जान से मारने की धमकी दी है। नक्सलियों ने पंचायत सचिव पर यह आरोप लगाया है कि वे ग्रामीणों को बरगला रहे हैं और वूसली कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कोंटा एरिया कमेटी के नक्सलियों ने पर्चा फेंककर धमकी दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सुकमा के मरईगुड़ा और आस-पास के इलाके के ग्रामीण 13 साल पहले काम करने के लिए तेलंगाना चले गए थे और कुछ दिनों पहले ही वे अपने घर वापस लौटे। उनके घर वापसी की जानकरी होने पर पंचायत सचिव ने उनसे मुलाकात की और कुछ जानकारी साझा की। पंचायत सचिव का ग्रामीणों से मुलाकात करना नक्सलियों को रास नहीं आया और उन्होंने पर्चा फेंककर सचिव को जान से मारने की धमकी दी है।
