
पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। धान ख़रीदी को लेकर मंत्री मंडल उपसमिति की बैठक में फैसला हुआ है. मंत्री अकबर ने बताया कि प्रदेश में एक दिसंबर से धान खरीदी की जाएगी ।
सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में आज मंत्री मंडल उपसमिति की बैठक रखी गई थी. बैठक में धान खरीदी को लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई. बैठक के बाद वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि प्रदेश में एक दिसंबर से धान की खरीदी की जाएगी. वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है ।
गत वर्ष के अनुसार ही धान खरीदा जाएगा. भारत सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य के हिसाब से धान की खरीदी होगी. बारदाने की व्यवस्था को लेकर मंत्री अकबर ने कहा कि कमिश्नर को निर्देश दिया गया है. इस बार कुछ प्लास्टिक के बैग होंगे. पीडीएस के खाली बारदाने उपयोग किए जाएंगे. कुछ मिलर से लेने की व्यवस्था की जाएगी ।
बैठक में विभागीय मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री मोहम्मद अक़बर, मंत्री उमेश पटेल, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, विभागीय अधिकारी मौजूद रहे. हालांकि इस बैठक में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे शहर से बाहर होने की वजह से बैठक शामिल नहीं हुए ।
