Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
रायपुर/बलौदाबाजार । एंटी करप्शन ब्यूरो ने 5 हजार रुपये घूस लेते एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। पटवारी जमीन की पर्ची में नाम दर्ज कराने के नाम पर ये घूस ले रहा था। पटवारी का नाम नरेंद्र बोरसे बताया जा रहा है। बलौदाबाजार जिले के पवनी गांव के स्कूल में बच्चों का आय जाति बनाने का शिविर चल रहा था। वहीं से उसे गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक बिलाईगढ़ तहसील अंतर्गत हल्का नंबर 8 के पटवारी द्वारा पवनी गांव के किसान ओमप्रकाश से अपने खेत के पर्ची को तीन भाइयों के नाम में अलग अलग बनवाने के लिए पटवारी के पास आवेदन दिया गया था। जिसमें पटवारी नरेन्द्र बोरसे के द्वारा ग्राणीण से पहले 15 हजार का घूस मांगा था, जिस पर किसान ने पैसा देने में असमर्थता जतायी। बाद में 9 हजार में बात तय हुई। जिसमें पीडि़त किसान से 2 हजार पटवारी को दे चुका था और आज उसका दूसरा किश्त 5 हजार दिया, जिस पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने पटवारी को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया।