
पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। राज्य सेवा परीक्षा 2019 के प्रारंभिक परीक्षा में त्रुटि को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने प्रश्न क्रमांक 2, 76 और 99 की पुन: जांच कर नया मेरिट लिस्ट जारी करने का आदेश दिया है. यह कार्य 3 महीने के भीतर करने के लिए पीएससी को निर्देशित किया गया है।
मामले में याचिकाकर्ता राकेश यादव व अन्य की ओर से अधिवक्ता रोहित शर्मा वा अन्य ने कोर्ट मे मामला पेश किया था. उक्त मामले में उच्च न्यायालय की एकल खण्ड पीठ मे न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने सुनवाई उपरांत यचिका पर निर्णय सुरक्षित रखा था, जिस पर आज न्यायमूर्ति ने फैसला सुनाया है।
बता दें कि राज्य लोक सेवा आयोग ने फरवरी में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी, जिसके बाद जून में परिणाम जारी किया गया था. प्रश्नों को लेकर हुई गड़बड़ी की वजह से हाईकोर्ट में दायर याचिका की वजह से पीएससी अब तक मुख्य परीक्षा का आयोजन नहीं कर सका है।
