रायपुर । पैसे की लेन-देन की बात पर विवाद कर मजदूर आपस में एक दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान एक मजदूर को गंभीर रुप से चोट लगने पर डी.के.अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है ।मिली जानकारी के अनुसार रावाभांठा खमतराई स्थित एक कंपनी के मजदूर नवीन राय व रधीर सिंह एवं रिशि सिंह पैसे की लेन-देन की बात पर आपस में मारपीट करने लगे। इसी दौरान नवीन राय को रधीर सिंह व रिशि सिंह ने ईट से मारकर घायल कर दिया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
