
पंचायत तंत्र- रायपुर । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन ने आज राधा कृष्ण मंदिरों के प्रमुखों की बैठक ली. बैठक में प्रशासन ने सरकार के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं ।
एडिशनल एसपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जो प्रमुख मंदिर है, जहां पिछले वर्ष जन्मोत्सव मनाया जाता था. उन सभी प्रमुख लोगों की बैठक रखी गई थी. जिसमें एसडीएम और पुलिस प्रशासन के लोग भी थे ।
सेंट्रल गवर्नमेंट का जो ऑर्डर है उसके परिप्रेक्ष्य में सभी से चर्चा की गई है. आम सहमति बनाई गई है कि मंदिर में भीड़भाड़ न रखे. सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करे. सभी के द्वारा इसमें सहमति जताई गई है ।
