Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दोनों खिलाड़ियों को दी बधाई, वीडियो-कॉल पर बात कर तैयारियों की भी ली जानकारी

August 6, 2026

धमतरी की बेटी रेणुका गोस्वामी का राष्ट्रपति भवन तक का सफर: कौशल विकास योजना ने बदली जिंदगी, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगी शामिल

August 6, 2026

विश्व स्तनपान सप्ताह : छत्तीसगढ़ में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मिली नई मजबूती, राज्य के पहले “मदर मिल्क बैंक” की घोषणा

August 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, August 6
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » नकारात्मक प्रभाव के कारण हो सकते हैं अभिमानी, जानिए अपनी राशि …
धर्म आध्यात्म

नकारात्मक प्रभाव के कारण हो सकते हैं अभिमानी, जानिए अपनी राशि …

adminBy adminApril 16, 2023No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 P. T. मेष राशि – गुरू और राहु से दिमाग भ्रमित होगा, गलत रास्ते पर चलने की प्रेरणा दे सकती है. निर्णय में सावधानी रखें. कुसंगति से स्वयं को नहीं बचाएंगे तो आप भी व्यसनी हो जाएंगे, इस से आपकी बदनामी भी हो सकती है. आर्थिक तंगी से भी नहीं जूझना पडेगा. आप पेट की तकलीफों और कब्जजन्य रोगों से परेशान रह सकते हैं. उपाय करें तो लाभ होगा – उॅ नमः शिवाय नमः का जाप करें. दूध चावल का दान करें. सूर्य को अर्ध्य दें.

 

वृषभ राशि – बारहवे भाव में राहु के साथ गुरू सूर्य एवं बुध होने के कारण अति उत्साह से बचें. क्रोध आए तो उस पर नियंत्रण पाने की कोशिश करें और परेशानियों के समय अधिक निराश न हों. विवाह या वैवाहिक जीवन में कुछ विसंगतियां आ सकती हैं. घर से दूर रह सकते हैं. जमीनी विवादों में फस सकते हैं. साथ ही बिजनेस का एक्सटेंशन कर सकते हैं, जो आपके लिए अहितकारी होगा. किंतु ज्यादा तेज गाड़ी हानिकारक हो सकती है. शांति के लिए – माता के मंदिर में मसूर दाल या लाल वस्त्र चढ़ायें. दुर्गा कवच का पाठ करें.

 

मिथुन राशि – कष्ट और विपत्ति कि आशंका. नकारात्मक प्रभाव के कारण आप अभिमानी हो सकते हैं. आपको भाइयों का विरोध करने से बचना होगा. संबंध बहुत अच्छे न रहें किन्तु सामाजिक अपयश से बचें. सबके सामने अपमानित होने के कारण निरंतर मानसिक प्रताड़ना सहन करनी पड़ सकती है. व्यवसाय में काम का टेंशन ज्यादा होगा. प्रर्दशन का स्तर सुधारने की कोशिश करें. दोषों को दूर करने के लिए – ऊॅ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें. मंदिर में केला नारियल का दान करें. पीले वस्त्र चढ़ायें.

 

कर्क राशि – दशम में गुरू राहू आपके कामों में स्थिरता लाने में व्यवधान उत्पन्न कर सकता है. व्यर्थ बोलने की आदत से बचें. पैतृक सम्पदा का विनाश कर सकते हैं, धन का दुरुपयोग कर सकते हैं. कुपात्रों पर धन खर्च कर सकते हैं. आपको आंखो की तकलीफों के साथ-साथ पेट में कब्ज की तकलीफ भी हो सकती है. कष्ट निवारण हेतु. बटुक भैरव का रोज 11 माला जप करें. सूक्ष्म जीवो की सेवा करें। 

 

सिंह राशि – अच्छे मित्र और पद प्रतिष्ठा प्राप्त होगा. दुस्साहसी भी हो सकते है. आपको किसी भी प्रकार के बेवजह शक कर सकते हैं. अच्छे को बुरा और बुरे को अच्छा समझने का भ्रम रह सकता है. जीवनसाथी के साथ खूब यात्राएं करने का मौका मिलेगा. बुखार के कारण परेशानी रह सकती है. उपाय करने चाहिए – ऊॅ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. उड़द या तिल दान करें। 

 

कन्या राशि – यह सप्ताह आपके लिए शुभ फलदायी है. आप ब्राह्मणों और देवताओं के प्रति श्रद्धा रखेंगे. दान और धर्म में भी आपकी गहरी आस्था होगी. शुक्र आपको विभिन्न शुभ परिणाम देगा, नियमित रूप से धनागमन होता रहेगा. आपमें नेतृत्व करने की क्षमता भी है. शिक्षा में व्यवधान आ सकता है, बडे प्रयास के बाद भी असफलता मिल सकती है. बरसात या मौसमी शारीरिक अस्वस्थता रह सकती है. अतः काम में लाभ की पूर्ण प्राप्ति के लिए निम्न उपाय आजमायें – ऊॅ सों सोमाय नमः का एक माला जाप करें. खीर बनाकर कम से कम एक कन्या को खिलायें. स्वेत वस्त्र माता दुर्गा को अर्पित करें। 

 

तुला राशि – आपके धन लाभ के कुछ तरीके अनैतिक हो सकते हैं, जो लिटिगेट कर सकते हैं. कुछ बेकार के विवाद में पडकर आप अपनी ऊर्जा का व्यय करेंगे. आपको चाहिए कि अनैतिक माध्यम से धन न कमाएं अन्यथा संतान से सम्बंधित परेशानी रह सकती है. गायन, वादन, साहित्य रचना, चित्रकारी जैसी ललित कलाओं में आपकी अच्छी रुचि होगी, जो लाभ और यश दे सकता है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य से आप परेशान होंगे. आहार की अनियमितता कष्टकारी हो सकती है. अतः निवृत्ति के लिए – प्रातः स्नान के उपरांत सूर्य को जल में लाल पुष्प तथा शक्कर मिलाकर. अर्ध्य देते हुए. ऊॅ धृणि सूर्याय नमः का पाठ करें. गुड़, गेहू का दान करें. आदित्य ह्दय स्त्रोत का पाठ करें। 

 

वृश्चिक राशि – राहु की यह स्थिति एकान्तप्रियता देती है, अतः इस सप्ताह आप अपने आपको प्रपंचों से दूर रखना चाहेंगे. किसी प्रतियोगी परीक्षा में मनचाही सफलता मिल सकती है. आप कार्यक्षेत्र में बडी सफलता पा सकते हैं. आपको अपने घर में रहने का सुख कम मिलेगा. आपके द्वारा थोड़ी सी भी लापरवाही आपको बीमार कर सकती है, सावधानी रखना होगा. आप को वात रोग से कष्ट रहेगा अतः उससे बचाव के कार्य करें. आप खानपान में सावधानी रखें. शांति के लिए निम्न उपाय करें – ऊॅ अं अंगारकाय नमः का जाप करें. हनुमानजी की उपासना करें. मसूर की दाल गुड दान करें। 

धनु राशि – राहू अशुभ प्रभावी होने पर पापाचार की ओर उन्मुख करता है और धर्म पर श्रद्धा कम कराने की कोशिश करता है. इसलिए सावधान रहें. किसी ट्रस्ट के माध्यम से भी आपको धनलाभ हो सकता है. कभी धन का सुख तो कभी ऋण भी देता है, कामों में भी कठिनाइयां या व्यवधान आ सकते हैं. शत्रुओं पर कठिनाई से विजय मिल सकती है. आप व्यर्थ के घूमने फिरने और वाद विवाद से बचें और उचित कर्म करें. आप को जीवन साथी या पुत्र को लेकर चिंताएं भी रह सकती है. आपको मांस मदिरा के सेवन न करने और कुसंगति से बचने की सलाह दी जाती है. आपको नेत्ररोग, उन्माद या रक्तविकार की परेशानी रह सकती है. शुभ प्रभाव में वृद्धि एवं कष्टों की निवृत्ति के लिए – ऊॅ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें. पुरोहित को केला नारियल का दान करें. साई जी के दर्शन कर दिन की शुरूआत करें। 

 

मकर राशि – आप अपने गुणों के कारण समाज में पूजित होंगे, आप अपने प्रभाव के कारण सर्वत्र सम्मान प्राप्त करेंगे. आप अध्ययन संबधी कार्य कर पायेगे और साथ ही अपने व्यवसाय या नौकरी संबंधी कार्य कर पायेंगे. अच्छा घरेलू खाना एवं परिवार तथा घरेलू सुख-सुविधा का पूरा आनन्द लेंगे. घर में आराम से पूरा सप्ताह बिताने का आपका प्लान सभी पारिवारिक सदस्यों को प्रसन्न करेगा. सिर्फ अपने बजट के अंदर रहकर कार्य करें. एलर्जी या इन्फेकशन से बचें. निम्न उपाय आजमायें – ऊॅ शुं शुक्राय नमः का जाप करें. मां महामाया के दर्शन करें. चावल दूध दही का दान करें। 

 

कुंभ राशि – बेचौनी और चिडचिडापन देने के साथ-साथ तर्क और बहस करने वाला भी बना सकती है. अतः आपका धन व्यर्थ के कामों में भी खर्च हो सकता है. आप अच्छा काम भी करेंगे तो भी बुराई ही आपके हिस्से में आएगी. इस सप्ताह आपको परिवर्तन बहुत पसंद आएगा. आपके खर्चे आमदनी से अधिक हो सकते हैं. आप किसी विवाद को स्वयं सुलझाने के लिए अपने पार्टनरों से मुलाकात कर सकते हैं. हो सकता है कि इसके लिए आपको यात्रा करनी पड़ जाए. समझौता कराने के प्रयास में आप तनाव में हो सकते हैं. अतः जनित तनाव से निवारण के लिए – ऊॅ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें. भगवान आशुतोष का रूद्धाभिषेक करें. उड़द या तिल दान करें। 

 

मीन राशि – अपने काम में नयी योजना से काम करने के लिए सभी को प्रेरित कर सकते हैं. हो सकता है कि आप अपने कार्यालय में पूरा इलेक्ट्रानिक उपकरणों का काम पूरा करवायें जैसे. कम्प्यूटरीकरण या आधुनिकीकरण. काम की नई रणनीति तथा सोच आपको अच्छी सफलता तथा यष दिला सकता है. थोड़ा बहुत विरोध तथा हानि से सावधान रहें एवं बचाव के लिए तथा शांति के लिए – ऊॅ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें. मूली का दान करें. सूक्ष्म जीवों को आहार दें। 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

माघ गुप्त नवरात्रि 2026 में….. घटस्थापना मुहूर्त.

January 6, 2026

जनवरी में एकादशी कब-कब ? नोट करें षटतिला और जया एकादशी की डेट

January 4, 2026

अधूरी मनोकामना पूरी करने के लिए आज है खास दिन, जानें सफला एकादशी का मुहूर्त

December 14, 2025
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दोनों खिलाड़ियों को दी बधाई, वीडियो-कॉल पर बात कर तैयारियों की भी ली जानकारी
  • धमतरी की बेटी रेणुका गोस्वामी का राष्ट्रपति भवन तक का सफर: कौशल विकास योजना ने बदली जिंदगी, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगी शामिल
  • विश्व स्तनपान सप्ताह : छत्तीसगढ़ में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मिली नई मजबूती, राज्य के पहले “मदर मिल्क बैंक” की घोषणा
  • जरूरतमंदों की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, 21.73 लाख से अधिक लोगों को मिल रहा सामाजिक सुरक्षा का सहारा
  • चीन में जूनियर एशिया कप में दिखेगा छत्तीसगढ़ का दम, भारतीय महिला हॉकी टीम में गीता यादव और मधु सिदार का चयन

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.