रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दो माह के कार्यकाल में भाजपा ने सवाल खड़ा किया है। भाजपा प्रवक्ता शिवरतन शर्मा ने कहा कि घोषणापत्र में किए गए वादों से मुकर कांग्रेस सरकार ने किसानों, युवाओं, शिक्षाकर्मियों, अनियमित कर्मचारियों व चिटफंड पीड़ितों के साथ अन्याय किया है।
शासन में आने के बाद नियम लगाना कि केवल अल्पकालीन ऋण माफ होगा, केवल 400 यूनिट बिजली बिल आधा होगा, पूर्ण शराबबंदी नहीं होगी, यह कांग्रेस पार्टी के दागदार चरित्र को और दागदार बनाता है। कांग्रेस पार्टी चिटफंड कम्पनियों के समान जनता का विश्वास लूटने वाली चिटफंड सरकार है, जिससे जनता मोहभंग होने लगा है और लोग भूपेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करने लगे हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि सीएम खुद जमानत पर हैं, लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर उंगली उठाने पर उन्हें लज्जा नहीं आती है। भूपेश बघेल हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को न्यायालय ने आरोप मुक्त कर दिया है और आपका यह आरोप न्यायालय की अवमानना के साथ-साथ व्यक्ति विशेष के मान का हनन भी है।
शर्मा ने कहा कि रायपुर से दिल्ली तक मुख्यमंत्री से लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व राष्ट्रीय सोनिया गांधी तक जमानत पर घूम रहे हैं। भूपेश बघेल अपने करामाती वर्तमान और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के टैक्स चोरी के आरोपों पर क्या कहना चाहेंगे जमानती पार्टी देश में सरकार बनाने का दिवा स्वप्न देख रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
