रायपुर। आज राजधानी रायपुर में पेट्रोल 102 रुपये 77 पैसे प्रति लीटर और डीजल 94 रुपये दो पैसा प्रति लीटर हो गया। आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना है। लोगों का कहना है कि पहले से ही उन्हें अंदाजा था यूपी चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी।
बता दें कि मंगलवार 22 मार्च को राजधानी में रायपुर में पेट्रोल की कीमत 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 93.18 रुपये प्रति लीटर रही। आने वाले दिनों में कीमतों में थोड़ी और बढ़ोतरी के संकेत बने हुए है। कीमतों में बढ़ोतरी का असर जल्द ही बाजार में भी देखने को मिलेगा।