रायपुर । लोकसभा चुनावों में मिली बड़ी हार के बाद कार्यकर्ताओं की सुध लेने राजीव भवन में मंत्रियों की बैठकें शुरू हो गई हैं। मंगलवार को पहले दिन उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। जिसमें मंत्री ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना और उनका निराकरण भी किया। इस दौरान मंत्री उमेश पटेल ने कार्यकर्ताओं से खुलकर बातचीत की। उमेश पटेल ने कहा कि हमें निर्देश मिले हैं कि राजीव भवन में लगातार बीच-बीच में आना है, और उसी के तहत मैं आज यहां बैठा हूं। लोगो से मिल रहा हूं। सबसे मिलना-जुलना हो रहा है। उमेश पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ाव के लिए इस नई पहल का पालन सभी लोग करें तो बहुत अच्छा होगा। सप्ताह में छह दिन यानी सोमवार से शनिवार को तीन घंटे के लिए एक मंत्री कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बैठेंगे। इसे कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ाव के लिए नई पहल बताया जा रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
