सरगुजा । बीजेपी प्रत्याशी रेणुका सिंह आज नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर बीजेपी की तैयारी शक्ति प्रदर्शन की भी है। बीजेपी शक्ति प्रदर्शन के माध्यम से अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की कोशिश करेगी। इस शक्ति प्रदर्शन में पूर्व सीएम रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल ,सरोज पांडेय ,रामविचार नेताम सहित संगठन के कई दिग्गज शामिल होंगे। बता दें कि बीजेपी ने इस बार वर्तमान सांसद कमलभान सिंह मराबी का टिकट काटकर रेणुका सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। रेणुका सिंह का मुकाबला कांग्रेस के खेलसाय सिंह से है, जिन्होंने प्रेमनगर विधानसभा के 2013 के चुनाव में रेणुका सिंह को पराजित किया था. रेणुका सिंह महिला एवं बाल विकास मंत्री रही हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
