रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 15 लाख रुपए खाते में आने के बयान को लेकर किए गए सवाल पर राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने पलटवार करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से कपोलकल्पित बाते हैं. बीजेपी ने किसी मंच ऐसा बयान नहीं दिया है. मैं भूपेश बघेल को चैलेंज देता हूं कि यदि ऐसा कोई प्रमाण है, तो 24 घंटे के भीतर प्रस्तुत करें, मैं वचन देता हूं कि उन्हें एक करोड़ रुपए दूंगा ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास के मद्देनजर उनसे 20 सवाल शुक्रवार को सुबह राजीव भवन में पत्रकारों के माध्यम से पूछे हैं. इसमें काले धन की वापसी से लेकर झीरम घाटी जांच फाइलों को नहीं दिए जाने को लेकर सवाल किए थे. इन सवालों में एक सवाल में बघेल ने नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ की जमीन से प्रधानमंत्री बनने पर प्रत्येक गरीब परिवार के खाते में 15 लाख रुपए आने की बात को लेकर था. जिस पर अब रामविचार नेताम ने पलटवार किया है ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
