
पंचायत तंत्र-रायपुर । होटलों और बार से निकल कर सट्टा और जुआ अब कोरोना की तरह गली-मोहल्लों और रिहायशी कालोनियों में भी पहुंच गया है। सट्टे के खेल में बड़ा फायदा देखकर सटोरिए अब अपने इलाके का विस्तार करने में लग गए हैं। यही वजह है कि सटोरियों की संख्या हर साल बढ़ रही है। जुए और सट्टे का खेल थाना पुलिस के संरक्षण में धड़ल्ले से संचालित हो रहा है। स्थिति यह है कि सटोरियों ने अपने-अपने इलाके बांट लिए हैं। शहर का ऐसा कोई इलाका नहीं बचा, जहां पर सट्टे का खेल न चल रहा हो। हर बार पुलिस अधिकारी सट्टा खिलवाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश देते हैं, लेकिन ये आदेश कुछ दिनों बाद ही ठप पड़ जाते हैं। दरअसल थानेदार अपने-अपने क्षेत्र में दिखावे की छापामार कार्रवाई करके अवैध कारोबार करने वालों को चेता देते हैं कि फिलहाल कुछ दिनों तक यह खेल बंद रखो, क्योंकि नए साहब आए हैं, जब सब कुछ सामान्य हो जाएगा, तब दोबारा खेल शुरू कर लेना। कमोबेश यही हालत रायपुर में हैे। नए कप्तान अजय यादव के आने के बाद कुछ दिनों तक सटोरिए शांत बैठे रहे, लेकिन अब फिर से गली-मोहल्लों में खिलवाने लगे हैं। लगातार शिकायत मिलने के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने शनिवार रात को सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान में गली नंबर तीन के अमर आहूजा, आशू उर्फ आशीष माखीजानी और धरमू उर्फ धर्मेंद्र पोहानी रंगे हाथ सट्टा खिलाते पुलिस के हत्थे च? गए। तीनों के पास 2,480 रुपये और सट्टा-पट्टी बरामद कर सट्टा एक्ट की कार्रवाई कर जमानत मुचलके पर छोड़ दिया। बाद में अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजा गया। इसी तरह खरोरा पुलिस ने शनिवार रात ग्राम सारागांव नाला के पास जुआ खेलते भागवत, बिरेंद्र सोनी को पकड़ा। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 2150 रुपये मिले।
सबसे अधिक शिकायत : आजाद चौक इलाके के रामकुंड बस्ती, पुरानी बस्ती के लाखेनगर चौक, गंज के चूनाभ_ी, नर्मदापारा, स्टेशन रोड, गोलबाजार, कोतवाली के नेहरू नगर, कालीबाड़ी समेत गुढिय़ारी के पहाड़ीपारा चौक, उरला, डीडीनगर, आजाद चौक, आमानाका, कबीरनगर, तेलीबांधा, राजेंद्रनगर आदि इलाके में सटोरिए खुलेआम सट्टा-पट्टी काट रहे हैं।
20 से 50 रुपये ज्यादा रेट में बेची शराब-बियर, एडीओ ने की कार्रवाई : राजधानी की शराब दुकानों में मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां एक ओर शराब दुकान संचालक मनमानी कीमत पर शराब बेच कर लोगों की जेब पर कैंची चला रहे हैं।
