खरसिया । ताजमहल गुड़ाखू फैक्ट्री के संचालक और पूर्व मंत्री के रिश्तेदार बाबूलाल अग्रवाल के खिलाफ नाबालिग लड़की ने खरसिया चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है. पीड़िता ने पुलिस बयान में संचालक बाबूलाल अग्रवाल पर अश्लील हरकत और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
नाबालिक ने बताया कि बाबूलाल ने उसे जबरदस्ती खींचते हुए रूम में ले गए. और उसके साथ गलत काम करने लगे. चिलाने पर मेरे पापा ने आकर मुझे बचाया. जब पापा ने उसे डांटा कि मेरी बेटी के साथ गलत काम करने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई. तब वे धमकी देने लगे कि मैं तुम लोगों को देख लूंगा, फिर कुछ देर बाद खुद अपने सिर को पेड़ से जख्मी कर दिया. इससे वह बेहोश हो गया. नाबालिग ने आरोप लगाया कि आरोपी के खिलाफ भी पहले किसी अन्य लड़की ने शिकायत की थी, जिसे रफा दफा कर दिया।
इस मामले में खरसिया पुलिस ने बाबूलाल अग्रवाल के खिलाफ 354 क और पास्को एक्ट 7, 8 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले पर कुछ भी कहने से बच रही है. पुलिस आगे की विवेचना किया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर संचालक बाबूलाल अग्रवाल ने मारपीट करने का आरोप लगाया है. इस आरोप को साजिश करार दिया है. बाबूलाल अग्रवाल के बेटे ने भी चौकी में लगभग 3-4 लोगों के खिलाफ शिकायत की है. उनका कहना है कि उनके पिताजी के साथ मारपीट की गई है, जिससे वो अस्पताल में गम्भीर अवस्था में हैं. इस मामले में भी अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना की जारी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
