
राजिम । देवरी गांव में शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि एक तेज रफ्तार इको वैन अनियंत्रित होकर पलट गई । दुर्घटना में वैन पूरी तरह चकनाचूर हो गई । इको गाड़ी में बैठे आधा दर्जन लोगों में से 14 साल के एक लड़के की मौत हो गई है। हादसे में 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं,जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को पांडुका के समीप पोड़ गांव का खिलावन साहू अपने परिवार सहित महासमुंद में पारिवारिक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापिस लौट रहा था । रात करीब 2 बजे इको वैन के ड्राइवर को झपकी आने से दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार वैन पलटने की वजह से उसमें सवार 6 लोगों को चोटें आई हैं वहीं 14 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई है।
