
पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। रायपुर स्थित शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एसएसआईपीएमटी) के परिसर में सोमवार को वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन परियोजना एवं एरियल रोबोटिक्स शोध केंद्र का उद्घाटन किया गया. इस दौरान चेयरमैन निशांत त्रिपाठी, डॉ. बीके स्थापक, आयुक्त डॉ. अमिताभ शर्मा के साथ स्वच्छ भारत अभियान के डॉ. प्रशांत शर्मा की उपस्थिति रहें ।
बता दे कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित गौठान और गोधन न्याय योजना को ध्यान में रखते हुए वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन परियोजना को आरंभ किया गया है. इस परियोजना से गाय के गोबर से आर्गेनिक खाद उत्पादन की प्रक्रिया को समझा जा सकेगा, जबकि एरियल रोबोटिक्स के क्षेत्र में नए प्रयोग विभिन्न समस्याओं के समाधान ढूढने में सहायक हो सकते हैं ।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन निशांत त्रिपाठी ने कहा कि सामाजिक सरोकार से सम्बंधित नई पहल एवं इनोवेशन के लिए एसएसआईपीएमटी हमेशा समर्पित रहा है. यह राज्य की एकमात्र निजी संस्था है, जिसे भारत सरकार की रैंकिंग एजेंसी एआरआईआईए में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है ।
