दुर्ग । दुर्ग निगम के 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट में विगत दिनों क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ था । दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने विधानसभा में यह मामला उठाते हुए विभागीय मंत्री के संज्ञान में लाया। मामले में विभागीय मंत्री ने कार्रवाई की बात कही है।
विधायक अरुण वोरा ने विधानसभा में दुर्ग निगम क्षेत्र में चल रहे अमृत मिशन के कार्यों की धीमी रफ्तार का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और शंकर नाला निर्माण की धीमी रफ्तार से भी जनता परेशान है।
विधायक ने कहा कि दुर्ग निगम क्षेत्र में निर्माण कार्यों को पूरा करने के नाम पर अधिकारी फोटोसेशन की रस्म अदायगी कर रहे हैं। निर्माण कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपये का भुगतान भी हो रहा है लेकिन काम नजर नहीं आ रहा है।
पीएम आवास योजना के हितग्राहियों का मकान अधूरा है उन्हें दूसरे किश्त की राशि नहीं मिल रही है। अमृत मिशन में गली-मोहल्ले की खोदाई कर पाइप लाइन बिछाई गई है लेकिन लोगों को नल कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। विधायक ने बारिश से पहले सभी निर्माण कार्य पूरा कराए जाने की मांग की।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
