Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026

संसद सत्र से पहले राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भरा दंभ, कहा- पास होकर रहेगा महिला आरक्षण बिल, विपक्ष कुछ भी करे

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » रायपुर में आर्मी डे पर विशेष कार्यक्रम, एयर विंग एनसीसी में 13 कैडेटों का नामांकन
रायपुर

रायपुर में आर्मी डे पर विशेष कार्यक्रम, एयर विंग एनसीसी में 13 कैडेटों का नामांकन

Author AuthorBy Author AuthorJanuary 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर।कृषि महाविद्यालय, रायपुर में आर्मी डे के अवसर पर आज स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एयर विंग एनसीसी में चयनित 13 छात्र-छात्राओं का बैज लगाकर औपचारिक रूप से नामांकन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् तथा विश्वविद्यालय के कुलगीत से हुई। इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर डी.के. पात्रा, ग्रुप कमांडर, एनसीसी एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. (कर्नल) गिरीश चंदेल ने की। विशिष्ट अतिथियों में विंग कमांडर विवेक कुमार साहू, कमांडिंग ऑफिसर, 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, रायपुर उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर किया गया।
स्वागत उद्बोधन में कृषि महाविद्यालय, रायपुर की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए छात्रों को अनुशासन, दृढ़ संकल्प, समर्पण एवं लगन के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवं प्रशासनिक अधिकारी, 7 सीजी एनसीसी बटालियन, बिलासपुर के कर्नल लोकेश देवा ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया।
विंग कमांडर विवेक कुमार साहू ने बताया कि कृषि महाविद्यालय के 13 कैडेटों का चयन एयर विंग एनसीसी की तीन-स्तरीय चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। इसके पश्चात चयनित तेरह एनसीसी कैडेटों को बैज पहनाकर औपचारिक रूप से एयर विंग एनसीसी में नामांकन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ. (कर्नल) गिरीश चंदेल ने चयनित कैडेटों को बधाई दी तथा इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया।
मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर डी.के. पात्रा ने विश्वविद्यालय की सैन्य पृष्ठभूमि की सराहना करते हुए छात्रों को सेवा के विभिन्न मार्गों, विशेषकर एनडीए जैसे विकल्पों पर विचार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बलिदान, संघर्ष और चुनौतियों के लिए सदैव तैयार रहने, अच्छी आदतें विकसित करने, जोखिम उठाने तथा हिंदी और अंग्रेज़ी के अतिरिक्त किसी अन्य भाषा को सीखने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. मेजर जी.के. श्रीवास्तव ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की 8 सीजी गर्ल्स बटालियन की संचालक डॉ. नियति पांडेय ने किया।
इस अवसर पर डॉ. लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मवीर सिंह चौहान, डिप्टी डायरेक्टर, एम्स रायपुर; डॉ. एन.वी. रमण राव, निदेशक, एनआईटी रायपुर; डॉ. कृष्णदत्त चावली, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, एम्स रायपुर; विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. एस.एस. टुटेजा, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026

AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा
  • खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
  • संसद सत्र से पहले राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भरा दंभ, कहा- पास होकर रहेगा महिला आरक्षण बिल, विपक्ष कुछ भी करे
  • AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत
  • स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.