Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जशपुर में बाल मधुमेह पर बड़ा अभियान: 300 स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, गांव-गांव होगी समय पर पहचान और उपचार की पहल

June 18, 2026

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से जशपुर में बदली ग्रामीण परिवहन की तस्वीर, 11 बसों से हजारों लोगों को मिल रही राहत

June 18, 2026

‘सुपोषण वृक्ष-मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन, कुपोषण से लड़ाई में छत्तीसगढ़ का नया अभियान

June 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, June 18
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से कुनकुरी को मिली मजबूत विद्युत व्यवस्था, 5 एमवीए ट्रांसफार्मर और नया 11 केवी फीडर शुरू
रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से कुनकुरी को मिली मजबूत विद्युत व्यवस्था, 5 एमवीए ट्रांसफार्मर और नया 11 केवी फीडर शुरू

Author AuthorBy Author AuthorJune 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से कुनकुरी की बिजली व्यवस्था हुई और मजबूतमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में विद्युत अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण के तहत जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र को महत्वपूर्ण सौगात मिली है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कुनकुरी में 3.15 एमवीए क्षमता के पुराने पावर ट्रांसफार्मर के स्थान पर 5 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया है। साथ ही नगर क्षेत्र के लिए अतिरिक्त 11 केवी फीडर का निर्माण एवं विद्युत प्रवाह प्रारंभ करने का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।
नए ट्रांसफार्मर की स्थापना के लिए विभाग द्वारा व्यापक तकनीकी तैयारियां की गईं। कार्यस्थल पर आवश्यक स्थान उपलब्ध कराने हेतु दो डीपी को स्थानांतरित किया गया, अनुपयोगी नियंत्रण कक्ष को हटाया गया तथा पुराने ट्रांसफार्मर प्लिंथ का मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य किया गया। सभी तकनीकी प्रक्रियाएं पूर्ण करने के बाद ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार ट्रांसफार्मर क्षमता में वृद्धि से क्षेत्र की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में सहायता मिलेगी। वहीं नए 11 केवी फीडर के शुरू होने से विद्युत भार का बेहतर वितरण संभव होगा, जिससे ओवरलोडिंग की समस्या कम होगी और उपभोक्ताओं को अधिक सुचारू एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर किए गए इस उन्नयन कार्य को क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों एवं विद्युत उपभोक्ताओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे कुनकुरी की विद्युत व्यवस्था को सशक्त बनाने वाला ऐतिहासिक कदम बताया है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

जशपुर में बाल मधुमेह पर बड़ा अभियान: 300 स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, गांव-गांव होगी समय पर पहचान और उपचार की पहल

June 18, 2026

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से जशपुर में बदली ग्रामीण परिवहन की तस्वीर, 11 बसों से हजारों लोगों को मिल रही राहत

June 18, 2026

‘सुपोषण वृक्ष-मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन, कुपोषण से लड़ाई में छत्तीसगढ़ का नया अभियान

June 18, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • जशपुर में बाल मधुमेह पर बड़ा अभियान: 300 स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, गांव-गांव होगी समय पर पहचान और उपचार की पहल
  • मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से जशपुर में बदली ग्रामीण परिवहन की तस्वीर, 11 बसों से हजारों लोगों को मिल रही राहत
  • ‘सुपोषण वृक्ष-मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन, कुपोषण से लड़ाई में छत्तीसगढ़ का नया अभियान
  • जशपुर में खरीफ सीजन की तैयारी मजबूत, 44 समितियों में 9,285 मीट्रिक टन खाद और 6,836 क्विंटल बीज उपलब्ध
  • सेजबहार फेस-1 में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 53 एकड़ आवासीय परियोजना क्षेत्र को कराया गया अतिक्रमणमुक्त

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.