panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 9 से 13 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी का आयोजन हुआ था। इस दौरान एक विवाद उभर के सामने आया था, जिसकी चर्चा हर तरफ दी। दरअसल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने खुद को भारत स्काउट गाइड की राज्य परिषद का अध्यक्ष बताया था। इतना ही नहीं बृजमोहन अग्रवाल नेहाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की थी। इस याचिका में सांसद अग्रवाल ने कहा था कि, उनको इस पद से हटाने का प्रस्ताव असंवैधानिक है। वहीं अब इस मामले भारत स्काउट एंड गाइड्स की तरफ से जानकारी दी गई है। भारत स्काउट एंड गाइड्स ने पत्र लिखकर स्पष्ट जानकारी देते हुए बताया कि, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव छग भारत स्काउट एंड गाइड्स के अध्यक्ष हैं। भारत स्काउट एंड गाइड्स ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पत्र लिखकर ये जानकारी दी है। वहीं सांसद बृजमोहन अग्रवाल की याचिका पर हाई कोर्ट में 12 फरवरी को सुनवाई होगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी याचिका में कहा कि, ना तो उन्हें पद से हटाए जाने के बारे में कोई सूचना दी गई और ना ही कोई सुनवाई का मौका दिया गया है। पूरी कार्रवाई एकतरफा तरीके से की जा रही है। याचिका में यह भी कहा गया है कि उन्होंने सांसद और परिषद के वैधानिक अध्यक्ष की हैसियत से 5 जनवरी को जंबूरी की बैठक भी ली थी। सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बीच स्काउट गाइड के अध्यक्ष पद की दावेदारी है। दोनों अध्यक्ष होने का दावा कर रहे हैं। बृजमोहन का दावा है कि, 10 करोड़ की वित्तीय अनियमितता के कारण आयोजन को रद्द कर दिया गया था। अपनी याचिका में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि स्काउट गाइड के अध्यक्ष पद पर वे लगातार काम करते आ रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें बिना जानकारी दिए आयोजन किए जा रहे हैं। पद से हटाने का प्रस्ताव भी लाया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
