Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल

November 27, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना

November 27, 2026

किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल कम उत्पादन वाले किसानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जगी नई उम्मीद

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » कोंडागांव विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की
रायपुर

कोंडागांव विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

Author AuthorBy Author AuthorDecember 22, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विधायक सुश्री उसेंडी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास तथा शासकीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
विधायक ने स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि आम नागरिकों को उपचार के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य केंदों ने दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता, आवश्यक स्वास्थ्य जांच तथा चिकित्सकीय सामग्री एवं उपकरणों की व्यवस्था करते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश खाद्य अधिकारी को दिए। साथ ही राशन की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की भी जानकारी ली। विधायक ने किशोरी बालिकाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों एवं स्कूली विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को एक माह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विधायक द्वारा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत सभी विद्यालयों में न्यौता भोज का आयोजन सुनिश्चित करने तथा विद्यालय भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बस्तर विकास प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए विधायक ने गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विधायक ने कौशल विकास योजनाओं के तहत प्रशिक्षित व्यक्तियों को रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पशुपालन विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्होंने गुणवत्ता के साथ साथ सभी कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
विधायक ने श्रम विभाग की समीक्षा करते हुए विधायक ने माकड़ी विकासखंड के गांवों में शिविर आयोजित कर श्रमिकों के पंजीयन एवं योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। विशेष रूप से दीदी ई-रिक्शा योजना एवं छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
बैठक में सड़क एवं भवन निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण), आदि कर्मयोगी अभियान, आयुष्मान कार्ड, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, मनरेगा, मत्स्य पालन सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, जनपद पंचायत माकड़ी अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, उपाध्यक्ष बैसाखु कोर्राम, जनपद पंचायत कोण्डागांव के उपाध्यक्ष श्री टोमेन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्री नंदलाल राठौर, श्रीमती रदमा बघेल, श्रीमती भगवती नेताम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना

November 27, 2026

किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल कम उत्पादन वाले किसानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जगी नई उम्मीद

November 27, 2026

बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना
  • किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल कम उत्पादन वाले किसानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जगी नई उम्मीद
  • बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
  • जिला चिकित्सालय सुकमा की निःशुल्क डायलिसिस सेवा से 156 मरीजों को मिला नया जीवन 5,765 डायलिसिस सत्र सफलतापूर्वक सम्पन्न

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.