panchayattantra24.-महासमुंद। जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल सामने आ रही है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार के मार्गदर्शन में संचालित मिशन 150 नवाचार के अंतर्गत बिहान समूह से जुड़ी महिलाएं अब कुशल गृहिणी होने के साथ आत्मनिर्भर और सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं।
गत 23 जनवरी 2026 को इस अभिनव पहल का दूसरा चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि इस नवाचार की शुरुआत 02 जनवरी 2026 को की गई थी। योजना के प्रत्येक चरण में जिले के सभी विकासखंडों में बिहान समूह की दीदियों द्वारा प्रति ब्लॉक 6 दुकानों/उद्यमों का शुभारंभ किया जा रहा है। अब तक जिले में 70 दुकानों एवं उद्यमों की स्थापना की जा चुकी है, जिनमें ढाबा, फैंसी स्टोर, किराना दुकान, फैशन जोन, हाईवे चाय दुकान, होटल एवं पोल्ट्री फार्म जैसे विविध व्यवसाय शामिल हैं। यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान भी दिला रही है।
मिशन 150 नवाचार के आगामी चरणों में जिले की महिलाओं को उत्पादन, सेवा एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उद्यमी के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। आज महासमुंद जिले की महिलाएं एक नई सोच, नई ऊर्जा और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ रही हैं तथा समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रही हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
