Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

शादी में शामिल होने आई थी मासूम, दरिंदे ने सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म

May 1, 2026

दंतेवाड़ा पुलिस का बड़ा अभियान: 141 मोबाइल बरामद, 31 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई

May 1, 2026

बोरे-बासी दिवस पर सियासी तंज: “यह परंपरा हर दिन की है, दिखावे की नहीं” — सीएम विष्णु देव साय

May 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, May 1
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » खैरागढ़ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: बलरामपुर के रोहित कुमार श्रीवास्तव को थिएटर में उत्कृष्टता के लिए चार स्वर्ण पदक
बस्तर

खैरागढ़ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: बलरामपुर के रोहित कुमार श्रीवास्तव को थिएटर में उत्कृष्टता के लिए चार स्वर्ण पदक

Author AuthorBy Author AuthorJanuary 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-बलरामपुर/खैरागढ़। सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले के लिए यह गर्व का क्षण है, जब जिले के होनहार छात्र रोहित कुमार श्रीवास्तव ने कला के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल कर न केवल अपने गांव बल्कि पूरे जिले और छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रोशन किया है। रोहित कुमार को खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए कुल चार स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
यह भव्य दीक्षांत समारोह 28 जनवरी 2026 को विश्वविद्यालय परिसर, खैरागढ़ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने रोहित कुमार को स्वर्ण पदक प्रदान किए। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा, पद्मश्री सम्मानित कलाकार एवं विधायक अनुज शर्मा, विश्वविद्यालय की कुलपति लावली शर्मा, कुल सचिव सहित अनेक गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद् एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। थिएटर विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन
रोहित कुमार श्रीवास्तव, बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंडरी के निवासी हैं। उन्होंने कला के क्षेत्र में निरंतर मेहनत और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। रोहित कुमार ने सत्र 2020–21 में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय से थिएटर विषय में स्नातक (बैचलर) की डिग्री प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने सत्र 2022–23 में उसी विषय में स्नातकोत्तर (मास्टर्स) की पढ़ाई पूरी की। स्नातक एवं स्नातकोत्तर दोनों स्तरों पर उत्कृष्ट अकादमिक प्रदर्शन के लिए उन्हें कुल चार स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।
ग्रामीण अंचल के युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत
रोहित कुमार की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से ग्राम पंडरी, वाड्रफनगर क्षेत्र एवं पूरे बलरामपुर जिले में खुशी और गौरव का माहौल है। स्थानीय नागरिकों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं कला प्रेमियों ने रोहित कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि रोहित की सफलता यह साबित करती है कि ग्रामीण अंचल के प्रतिभाशाली युवा भी अपनी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर पहचान बना सकते हैं।
कला के क्षेत्र में भविष्य की बड़ी उम्मीद रोहित कुमार की इस उपलब्धि को कला और थिएटर के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उनके इस सम्मान से आने वाले समय में प्रदेश के अन्य युवाओं को भी कला, संस्कृति और थिएटर जैसे विषयों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। रोहित कुमार की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि सच्ची लगन, निरंतर अभ्यास और शिक्षा के प्रति समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

दंतेवाड़ा पुलिस का बड़ा अभियान: 141 मोबाइल बरामद, 31 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई

May 1, 2026

बंदूक छोड़ स्टार्टअप की राह पर युवा, बस्तर यूनिवर्सिटी में इनोवेशन महाकुंभ

April 30, 2026

ग्राम चेरपाल में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, 8 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ

April 23, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • शादी में शामिल होने आई थी मासूम, दरिंदे ने सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म
  • दंतेवाड़ा पुलिस का बड़ा अभियान: 141 मोबाइल बरामद, 31 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
  • बोरे-बासी दिवस पर सियासी तंज: “यह परंपरा हर दिन की है, दिखावे की नहीं” — सीएम विष्णु देव साय
  • आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जहां था पुरुषों का दबदबा, वहां महिलाओं ने संभाली कमान: ‘टीम प्रहरी’ ने बदली रायपुर की सड़कों की तस्वीर

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.