panchayattantra24.-रायपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राजधानी रायपुर के OCM चौक में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में सहभागिता की। यह आयोजन युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राहुल राव एवं उनकी टीम द्वारा श्रद्धा और सेवा भाव से किया गया। कार्यक्रम में पहुंचकर किरण सिंह देव ने भगवान भोलेनाथ के श्रीचरणों में प्रणाम कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने स्वयं भक्तों को प्रसाद वितरण कर सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जहां भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व समाज में आस्था, सेवा और समर्पण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने आयोजन में जुटे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया। भंडारा स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक उल्लास का अनुभव किया। आयोजन में अनुशासन और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम ने क्षेत्र में भक्तिमय माहौल निर्मित किया और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
