panchayattantra24.-एमसीबी। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, एमसीबी द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 20 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), चिरमिरी में रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।
जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी मेसर्स श्री क्वालिटी सर्विसेज, सिद्धेश्वर क्लासिक, प्लॉट नंबर-02, हनुमान मंदिर रोड, पुणे (महाराष्ट्र) द्वारा गुणवत्ता निरीक्षक ( Quality Inspector ) के 50 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए आईटीआई, डिप्लोमा, बीएससी, बीई या बी.टेक योग्यता रखने वाले पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 से 20,000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा तथा कार्यस्थल पुणे महाराष्ट्र रहेगा।
रोजगार मेला में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का ई-रोजगार पोर्टल https:@@erojgar-cg-gov-in पर या गूगल प्ले स्टोर से CG Rojgar Panjiyan App के माध्यम से पंजीयन कराना अनिवार्य है। केवल पोर्टल में पंजीकृत अभ्यर्थियों को ही प्लेसमेंट कैम्प में शामिल किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होना होगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
