panchayattantra24.-रायपुर। AI की दुनिया में भी राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है, सीएम साय ने बधाई देते हुए कहा, भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित “AI इंपैक्ट समिट” में रायपुर के प्रतिभाशाली सिबलिंग अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का गौरव राष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया है। इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन में 40,000 से अधिक प्रतिभागियों के बीच तीन कठिन चरणों को पार करते हुए शीर्ष स्थान हासिल करना उनकी असाधारण प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार का प्रमाण है।
उनका “कर्तव्य” AI ऐप, जो AI-जनित आवाज और वास्तविक आवाज में अंतर पहचानकर लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी से सुरक्षित रखने में सहायक होगा, तकनीक को सामाजिक सरोकार से जोड़ने का प्रेरक उदाहरण है। परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजे हुए छत्तीसगढ़ के युवा आधुनिकता की दौड़ में भी अव्वल साबित हो रहे हैं, यह प्रदेश में हो रहे समग्र विकास का सशक्त प्रमाण है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अनुराग मानिक और आस्था मानिक को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
